फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cancer Care Unit at SN Medical College Offers Free Radiotherapy Worth 1.5 Lakh

UP: एसएन मेडिकल कॉलेज की कैंसर यूनिट, 1.50 लाख रुपये वाली सिकाई हो रही निशुल्क; वेटिंग हुई लंबी

Fri, 03 Oct 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Oct 2025 09:35 AM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की कैंसर केयर यूनिट में सिकाई निशुल्क हो रही है। इस सिकाई के लिए निजी अस्पतालों में 1.50 लाख रुपये प्रति सिटिंग लिए जाते हैं।
 

विज्ञापन
Cancer Care Unit at SN Medical College Offers Free Radiotherapy Worth 1.5 Lakh
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की कैंसर केयर यूनिट में दूसरे राज्यों से भी मरीज सिकाई कराने आ रहे हैं। यहां आयुष्मान और असाध्य रोग योजना के लाभार्थियों की निशुल्क सिकाई हो रही है। इसमें दिमाग की रेडियोथेरेपी सबसे ज्यादा महंगी है, निजी अस्पताल में इसके 1.50 लाख रुपये प्रति सिटिंग है। दूसरे राज्यों के मरीज यहां आने से एक महीने तक की वेटिंग हो गई है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 5 फरवरी को कैंसर केयर यूनिट का उद्घाटन हुआ था। इसमें 30 करोड़ रुपये की एडवांस लीनियर एक्सीलरेटर मशीन लगी है। इससे शरीर के किसी भी अंग में कैंसर के ट्यूमर की सिकाई हो रही है। इसमें दिमाग के ट्यूमर की सिकाई ज्यादा खर्चीली है। निजी सेंटरों में डेढ़ लाख रुपये तक का प्रति सिटिंग खर्च रहता है। आयुष्मान-असाध्य रोगों के मरीजों को निशुल्क लाभ मिल रहा है। अन्य मरीजों से भी 20-25 हजार रुपये का खर्च है।
विज्ञापन


आधुनिक मशीन के कारण यहां आगरा, अलीगढ़ मंडल समेत 15 जिलों से मरीज आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश के भी मरीज यहां सिकाई के लिए आ रहे हैं। 102 मरीजों का कोर्स पूरा हो गया है और 52 मरीज इलाज पर हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वेटिंग भी महीने भर की हो गई है। टेक्नीशियन समेत स्टाफ बढ़ाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर रोग विभाग की डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि लीनियर एक्सीलरेटर मशीन से जख्म की बेहद सटीक सिकाई होती है। इससे मरीजों के दुष्प्रभाव बहुत ही कम होते हैं। सिकाई के दौरान स्वस्थ ट्यूमर को नुकसान नहीं पहुंचता है। यूनिट में 13 तरह की सिकाई की सुविधा है। इनकी सरकारी शुल्क पर ही सिकाई की जा रही है। निजी अस्पतालों में सिकाई 5-8 गुना तक महंगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed