{"_id":"69ec4cef603b1d7da80c90f5","slug":"canara-bank-collapse-case-fir-filed-against-builders-over-basement-excavation-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेसमेंट खुदाई से ढहा बैंक: एडीए नहीं...पुलिस बनी वादी, कृष्णा मेट्रो मॉल प्रोजेक्ट के बिल्डरों के खिलाफ FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसमेंट खुदाई से ढहा बैंक: एडीए नहीं...पुलिस बनी वादी, कृष्णा मेट्रो मॉल प्रोजेक्ट के बिल्डरों के खिलाफ FIR
Sat, 25 Apr 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:41 AM IST
सार
आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के लिए चल रही बेसमेंट खुदाई के दौरान केनरा बैंक का हिस्सा ढह गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में दो बिल्डरों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भैरों बाजार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना छत्ता के भैरों बाजार में निर्माणाधीन कृष्णा मेट्रो माॅल के लिए बेसमेंट की खुदाई से केनरा बैंक के ढहने के मामले में बिल्डरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि नियमों की अनदेखी कर चल रही खुदाई के मामले में जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में दो बिल्डर राकेश कोहली और विनोद कुमार अग्रवाल को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी बिल्डर अज्ञात हैं। जो भी नाम सामने आएगा, उसको विवेचना में खोला जाएगा। केनरा बैंक की बेलनगंज शाखा के बगल में कृष्णा मेट्रो माॅल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अगले हिस्से में बेसमेंट के लिए खुदाई की जा रही थी। आरोप है कि खुदाई की वजह से बृहस्पतिवार दोपहर बैंक के बीच का हिस्सा ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हादसे में 11 कर्मचारी और 4 ग्राहक बाल-बाल बचे थे। मामले में देर रात थाना छत्ता के एसआई योगेश पंवार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने लिखा कि खुदाई लापरवाही पूर्वक की जा रही थी। कई फीट नीचे तक खुदाई होने से बैंक की दीवार ढह गई। कार्य को दो फर्म करा रही हैं। इनमें कृष्णा अर्थ डेवलपर्स के मालिक राकेश कोहली और कृष्णा भू विकास के मालिक विनोद कुमार अग्रवाल हैं। दोनों अपनी जमीन पर बिल्डर के साथ मिलकर निर्माण कार्य करा रहे हैं। बेसमेंट के निर्माण में नियमों की अनदेखी की गई।
इससे बैंक में मौजूद कर्मचारियों, ग्राहकों और अन्य लोगों के जीवन का संकट पैदा हो गया। अगर लोग समय रहते बाहर नहीं आते तो जान भी जा सकती थी। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बिल्डर राकेश और विनोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह देखा जा रहा है कि माॅल निर्माण में और कितने लोग शामिल हैं। प्राथमिकी में इन सभी के नामों को शामिल किया जाएगा।