फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   canal devlopment in mainpuri

मैनपुरी में नहरों की दशा सुधारने को चलेगा महाभियान

Sun, 21 Feb 2021 06:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
canal devlopment in mainpuri
मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद को सुनते डीएम और सीडीओ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद कर जलशक्ति अभियान के तहत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की नहरों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुनर्निर्माण, नवनिर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा अभियान के तहत मरम्मत, जीर्णोद्धार का कार्य सिंचाई विभाग 100 दिनों में कराएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद को एनआईसी में अधिकारियों ने सुना।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एक्सईएन सिंचाई से कहा अभियान समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ चलाएं। मानकों का विशेष ध्यान रखें। सभी कार्य 100 दिन में पूरे करें। निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करें और कार्य से पूर्व और समाप्ति के बाद, निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफी और जियो टैगिंग कराएं। डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 391 पुलियों के लिए 1135.27 लाख के बजट की व्यवस्था की गई है। 391 पुलियों में से 40 पुलियों पर कार्य शुरू हो चुका है। 391.65 लाख से 315 पुलों, पुलियों पर मरम्मत, 743.62 लाख से 76 पर पुनर्निर्माण, नवनिर्माण का कार्य कराया जाए। सीडीओ ईशाप्रिया, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चौहान, अधिशाषी अभियंता सिंचाई गोपाल जी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चारों विधानसभा क्षेत्रों में होगा काम
महाभियान के तहत करहल क्षेत्र में 180.93 लाख की लागत से 165, मैनपुरी क्षेत्र में 62.29 लाख की लागत से 28, किशनी क्षेत्र में 95.66 लाख की लागत से 85 और भोगांव क्षेत्र में 52.77 लाख की लागत से 37 पुलों और पुलियों की मरम्मत की जाएगी। मैनपुरी क्षेत्र में 17.71 लाख की लागत से एक, किशनी क्षेत्र में 32.60 लाख की लागत से दो, भोगांव क्षेत्र में 293.12 लाख की लागत से 20 पुलों, पुलियों पर पुनर्निर्माण होगा। करहल क्षेत्र में 183.10 लाख की लागत से 24, मैनपुरी क्षेत्र में 67.37 लाख की लागत से छह, किशनी में क्षेत्र में 74.31 लाख की लागत से 12, भोगांव में 75.41 लाख की लागत से 11 पुलों, पुलियों का नवनिर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed