फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Camps of saints and sages started being set up in the Margashirsha fair.

Agra News: मेला मार्गशीर्ष में लगने लगे साधु-संतों के शिविर

Thu, 20 Nov 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Camps of saints and sages started being set up in the Margashirsha fair.
फोटो35सोरोंजी में स्नान पर्वों में भाग लेने आए साधु संत हरि की पौड़ी किनारे डेरा जमाए हुए। 
सोरोंजी। 29 नवंबर से शुरू हो रहे मार्गशीर्ष अमृत कुंभ की तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। अमृत कुंभ के दौरान पड़ने वाली पुण्य तिथियों पर गंगास्नान का पुण्य अर्जित करने के लिए साधु संतों का आगमन शुरू हो गया है। वहीं मेला परिसर में परशुराम द्वार, राम वैदेही द्वार, नृसिंह द्वार, रत्नावली द्वार की रंगाई पुताई का काम समाप्त होने के बाद हरि की पौड़ी के परिक्रमा मार्ग पर स्थित मंदिरों व बुर्जों की रंगाई पुताई का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए अखाड़े के साधुओं ने हरि की पौड़ी किनारे अपनी राउटी (टैंट) डाल दी। बाबा मुनेश गिरी, महंत बालगिरी, श्याम मुनि, देव गिरी, लाखन नाथ, अशोक गिरी, धमन गिरी आदि संत आज मार्गशीर्ष अमृत कुंभ में भाग लेने के लिए तीर्थनगरी आए। मेला ग्राउंड में बच्चों के छोटे झूले, पत्थर के सामान बनाने वाले कारीगर, चाट पकौड़े के स्टाल वाले आदि ने आकर अपने डेरे तंबू गाड़ दिए हैं। मेले का उद्घाटन 29 नवंबर को प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह करेंगे।
विज्ञापन

मार्गशीर्ष मेला के दौरान मोक्षदा एकादशी पर 1 दिसंबर को हरि की पौड़ी में महास्नान व शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाने के लिए दस लाख से अधिक श्रद्धालु आएंगे। 2 दिसंबर को मार्गशीर्ष द्वादशी का स्नान, 3 दिसंबर को नागा साधुओं का शाही स्नान व 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा का अंतिम स्नान पर्व होगा। मार्गशीर्ष मेला 23 दिसंबर तक चलेगा। वहीं नगर पालिका में भूमि आवंटन व प्रकाश साज सज्जा की निविदा खुलने के बाद खेल तमाशबीनों व दुकानदारों का आगमन तेज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed