{"_id":"64699f8f20a444fefc07f156","slug":"campaign-against-fake-doctor-five-clinics-sealed-in-baldev-mathura-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछापों के खिलाफ अभियान: बलदेव क्षेत्र में पांच क्लीनिक किए गए सील, पूरे दिन मची रही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछापों के खिलाफ अभियान: बलदेव क्षेत्र में पांच क्लीनिक किए गए सील, पूरे दिन मची रही अफरातफरी
Sun, 21 May 2023 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 May 2023 10:05 AM IST
सार
अप्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा था। क्लीनिक को सील कर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मथुरा के बलदेव में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध डॉक्टरों के क्लीनिकों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। पांच अस्पताल व क्लीनिक सील कर दिए। इनमें बलदेव में तीन व झरौंठा में दो डॉक्टरों के क्लीनिक शामिल हैं।
बलदेव में आकाश गोयल का रघुनंदन हॉस्पिटल, विवेक मिश्रा का ओएस हॉस्पिटल, ज्ञानेंद्र सिंह का नीलकंठ हॉस्पिटल और झरौंठा स्थित उस्मानी डेंटल क्लीनिक व आत्मांश सिंह के दाऊजी हेल्थ सेंटर को सील कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल सिंह, नायब तहसीलदार साविका शर्मा, हेमंत सिंह आदि शामिल रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया बलदेव में तीन व झरौंठा में दो क्लीनिक को सील किया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: मथुरा के इस मंदिर में जारी हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़े पहनकर नहीं होंगे दर्शन; जानें क्या हैं नए नियम