{"_id":"61b0ec7abb939e3cb517ebf3","slug":"camp-organized-in-harchandpur-made-aware-for-voting-mainpuri-news-agr517164454","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर में शिविर लगा मतदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरचंदपुर में शिविर लगा मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडंय पडरिया में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव हरचंदपुर में स्लोगन, पोस्टर, गीत, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप के कुशल दिशा निर्देशन स्वयंसेवियों ने हरचंदपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नागरिकों को सशक्त लोकतंत्र, मजबूत लोकतंत्र हेतु प्रेरित किया। स्वयंसेवी मंतशाखा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का मौलिक अधिकार है। रोमाना खां ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अपना महत्व है, विशेष तौर पर महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। अभिषेक चौहान ने कहा कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो, वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।
प्रखर चौहान में युवाओं को मतदान के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वीप प्रभारी जगजीवन राम ने गांव के युवाओं, महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आप अपने परिवार व अन्य सदस्य का मतदान अवश्य कराएं। मतदान हमारा मौलिक अधिकार ही नहीं है बल्कि मौलिक कर्तव्य भी है। कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने ग्रामीणों से कहा कि सशक्त व मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए सभी मतदान अवश्य करें और एक अच्छे लोकतंत्र का निर्माण करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रमोद कुमार, विजय आनंद गौतम, प्रधानाचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय हरचंदपुर मोमिना प्रवीन, उमा शरण यादव, मंजू, अभिषेक, अमान, सेजल, प्राची सक्सेना मौजूद रहे।