{"_id":"600b0fd18ebc3e30ba211720","slug":"camp-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4774955177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में छात्र-छात्राओं को बताए एलपीजी सुरक्षा के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में छात्र-छात्राओं को बताए एलपीजी सुरक्षा के उपाय
विज्ञापन
बेवर। कस्बे के स्वामीदयाल इंटर कॉलेज में खिलाड़ी इंडेन गैस सर्विस के माध्यम से सेफ्टी क्लीनिक का आयोजन किया गया। कैंप में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित गैस इस्तेमाल के तरीके बताए गए।
ग्रामीणों को जागरूक करते हुए अंतर्राष्ट्रीय तैराक श्यामलाल शर्मा ने कहा कि गैस के सुरक्षित नियमों के पालन करने पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गैस इस्तेमाल के दौरान अक्सर देखा गया है कि जरा सी लापरवाहीबड़े हादसे का कारण बन जाती है।
ऐसे में हमें इसको लेकर सावधानी बरतते हुए नियमों का पालन करनी चाहिए। पांच वर्ष में हौज पाइप बदलें। माचिस जलाने के बाद बर्नर ऑन करें। श्यामलाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को गैस इस्तेमाल करने के तरीकों और हादसों से बचाने के लिए क्षेत्र के गांवों में सेफ्टडी क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह के चार दिन गांवों को चिह्नित कर सेफ्टी क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। हरिश्चंद्र सिंह, संगीता पांडेय, विनोद, एसपी सिंह भदौरिया, मंगल सिंह, बबलू, सचिन दीक्षित, आलोक, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।