फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cameras will be installed in every nook corner of Gaushalas destitute cattle will be protected

UP: गोशालाओं में चप्पे-चप्पे पर लगेंगे कैमरे, इसलिए की गई ये व्यवस्था; संरक्षित किए जाएंगे निराश्रित गोवंश

Fri, 10 Jan 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jan 2025 10:14 AM IST
सार

गोशालाओं में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही 15 दिन तक फुटेज सुरक्षित रखी जाएगी। बीडीओ और पशु चिकित्सक निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट भेजेंगे।

 

विज्ञापन
Cameras will be installed in every nook corner of Gaushalas destitute cattle will be protected
गोवंश।  संवाद

विस्तार

आगरा में गोशालाओं में चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। 15 दिन तक फुटेज सुरक्षित रखी जाएगी। गोशालाओं की हर गतिविधि कैद होगी। यह निर्देश बृहस्पतिवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने दिए हैं। साथ ही अस्थायी गोशालाएं बनाने और निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में पशुपालन अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। उन्होंने गोशालाओं में नियुक्त केयर टेकर, फेंसिंग, चहारदीवारी व मानदेय भुगतान की समीक्षा की। बीडीओ व पशु चिकित्सकों को गोशालाओं को भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विद्युत कनेक्शन कराने, निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने और कैटल कैचर से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, डीएफओ आदर्श कुमार, सीवीओ डीके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू: मुर्गियों के आयात पर रोक
पक्षियों से फैलने वाली बीमारी बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) गठित की गई है। बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में आरआरटी व टास्क फोर्स की कार्यशाला आयोजित की गई। पीपीटी के माध्यम से बर्ड फ्लू के लक्षण व बीमारी की रोकथाम का तरीका बताया। लक्षण मिलने पर चिकित्सक से परामर्श और मृत पक्षियों की सूचना देने, संक्रमित पक्षियों को न छूने, मुर्गी व अन्य के आयात पर प्रतिबंध व मुर्गी पालन केंद्रों पर निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed