फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cameras were found closed during the examination, now have to answer

जिन परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी मिली, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा

Sun, 29 Aug 2021 01:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cameras were found closed during the examination, now have to answer
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान जिन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे बंद मिले या फिर लगे नहीं थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जो कॉलेज कंट्रोल रूम से जुड़े ही नहीं थे, उन्हें जवाब देना होगा। अनफेयर मीन (यूएफएम) कमेटी की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान करीब 50 फीसदी परीक्षा केंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में बनाए गए कंट्रोल रूम से जुड़ ही नहीं पाए। जो केंद्र जुड़े थे वह भी नियमित रूप से कंट्रोल रूम से जुड़े नहीं थे। कैमरे बार-बार बंद हो रहे थे। कंट्रोल रूम से ऐसे परीक्षा केंद्रों की सूची बनाकर परीक्षा नियंत्रक को सौंपी गई है। वहीं, उड़नदस्तों को केंद्र के निरीक्षण के दौरान तमाम कमियां मिली। सीसीटीवी कैमरे सभी परीक्षा कक्षों में नहीं लगाए गए थे। कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे ही नहीं थे। वहीं, केंद्रों पर पर्याप्त संसाधन नहीं थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि कॉलेजों ने लिखकर दिया था कि परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए उनके पास जरूरी संसाधन और सुविधाएं हैं, तभी केंद्र का निर्धारण किया गया था। जबकि परीक्षा के दौरान केंद्र मानकों पर खरे नहीं पाए गए हैं। गड़बड़ियां भी मिलीं। कार्रवाई करने से पहले इन केंद्रों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed