फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cameras Of Lohamandi Not Working After Jagdishpura Malkhana 25 Lakh Rupees Stolen

आगरा: जगदीशपुरा से 25 लाख रुपये चोरी के बाद भी नहीं लिया सबक, लोहामंडी थाने में मालखाने की सुरक्षा के कैमरे बंद

Tue, 19 Oct 2021 11:43 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 19 Oct 2021 11:43 AM IST
सार

नाई की मंडी में हवालात के बगल में मालखाना, शहर और देहात के कई थानों के मालखाने पुराने और जर्जर भवन में चल रहे हैं। वहीं सुरक्षा के इंतजाम भी नाकाफी हैं।

विज्ञापन
Cameras Of Lohamandi Not Working After Jagdishpura Malkhana 25 Lakh Rupees Stolen
आगरा: मालखाने की सुरक्षा में लगे कैमरे खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना जगदीशपुरा का मालखाना पुराने भवन में चल रहा है। दरवाजे तक पुराने हैं। पिछले दरवाजे की तरफ झाड़ियां हैं। 25 लाख की चोरी बंद पड़े थाने के गेट से अंदर घुसकर मालखाने के दरवाजे के ताले तोड़कर हुई। इस घटना के बाद मालखानों में रखा करोड़ों के सोन-चांदी जेवरात और असलाह की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने सोमवार को थानों के मालखानों की पड़ताल की। थाना लोहामंडी के मालखाना में प्रभारी बैठे हुए थे। यह पुराने भवन में बना हुआ है। मालखाने के गेट पर कैमरा तक नहीं है। इसके अलावा थाना परिसर में लगे कैमरे तक बंद पड़े हैं। थाना नाई की मंडी का भवन भी काफी पुराना है। मालखाना कार्यालय भवन के अंदर ही बना हुआ है। मगर, यह मालखाना हवालात के बगल में ही है। एक तरफ अपराधी बंद होते हैं तो दूसरी तरफ मालखाने का गेट है।
विज्ञापन


मालखानों की सुरक्षा की होगी समीक्षा
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। मालखानों में प्रभारी के अलावा देखरेख के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से लैस किए जाएंगे। पुरानी जर्जर दीवार की जगह नई दीवार बनाई जाएगी। दरवाजे और खिड़कियों को भी मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिकंदरा और हरीपर्वत के मालखाने में लगे हैं कैमरे
थाना सिकंदरा के मालखाने में दो साल पहले चोरी हुई थी। चोर असलाह और कारतूस चोरी कर ले गया था। इस घटना के बाद मालखानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। इस पर थाना सिकंदरा के मालखाने में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। इसको स्क्रीन पर थाना प्रभारी के कक्ष में देखा जा सकता है। यही स्थिति थाना हरीपर्वत के मालखाने की है। वहां भी कैमरे लगे हुए हैं। प्रभारी मालखाने में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखते हैं।


इन थानों के भवन हैं पुराने
शहर में जगदीशपुरा, शाहगंज, लोहामंडी, एमएम गेट, छत्ता, एत्माद्दौला, नाई की मंडी, सदर, ताजगंज, रकाबगंज, मंटोला, कोतवाली थाना पुराने भवन में चल रहे हैं। इसके अलावा देहात के ज्यादातर थाने में पुराने भवन में ही चल रहे हैं। 
यूपी पुलिस पर फिर लगा दाग: फिरोजाबाद में चोरों को पकड़ने की बजाय चोरी की रकम का बंटवारा, चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed