फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Came to protest, returned after singing the national anthem

विरोध प्रदर्शन करने आए और राष्ट्रगान गाकर लौटे

Sun, 19 Jun 2022 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Came to protest, returned after singing the national anthem
मैनपुरी। अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए करीब एक सैकड़ा से अधिक युवा चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में एकत्र हुए। सूचना पर अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। समझाने के बाद युवाओं ने राष्ट्रगान गया और अधिकारियों को ज्ञापन देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को घिरोर में बस तोड़े जाने की घटना के अलावा जिले में स्थिति सामान्य है। रविवार की दोपहर इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को सूचना मिली कि चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में युवा विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए हैं। उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। एडीएम रामजी मिश्रा, एएसपी मधुवन कुमार, एसडीएम निवोदिता शर्मा पुलिस बल के साथ कालेज पहुंच गए। यहां युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने को कहा। उन्हें बताया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, किसी के बहकावे में आकर कुछ ऐसा न करें कि भविष्य के लिए समस्या खड़ी हो जाए। समझाने के बाद युवाओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी। अधिकारियों के साथ सभी ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद युवा अधिकारियों को ज्ञापन देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed