{"_id":"5d2c938b8ebc3e6cc92d60e7","slug":"came-for-circle-two-young-man-sinking-in-kunda-one-dead-agra-news-agr396185882","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा करने आए दो युवक कुंड में डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा करने आए दो युवक कुंड में डूबे, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान परिक्रमा देने आए दो युवक आन्यौर स्थित संकर्षण कुंड में नहाते समय डूब गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गोताखोरों ने जीवित निकाल लिया।
नरेश शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा करने आया था। परिक्रमा करते समय सोमवार की सुबह करीब छह बजे सभी युवक आन्यौर परिक्रमा के संकर्षण कुंड में नहाने उतर गए। नरेश नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया। उसका साथी राम भी पानी की गहराई को नहीं भांप सका। वह भी डूबने लगा।
दोनों को डूबता देख उनके साथी बिजेंद्र ने शोर मचाया दिया। शोर सुनकर पास मौजूद गोताखोरों ने राम को डूबने से बचा लिया। लेकिन नरेश शर्मा को डूबने से नहीं बचाया जा सका। उसे गोताखोरों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद निकाला।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। राम को उपचार के लिए मथुरा भेज दिया गया। दोनों भरतपुर के पास नदबई कस्बे के रहने वाले हैं। गोवर्धन मुड़िया मेला में कुंड में स्नान करने की मनाही है। युवक कुंड पर बैरीकेड लगने होने के बाद भी स्नान करने कुंड में उतर गए थे।