फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Called family and relatives sent location through mobile and then jumped into the canal

UP: घरवालों और रिश्तेदारों को किया फोन, मोबाइल से भेजी लोकेशन और फिर लगाई नहर में छलांग; तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 08 Jan 2024 06:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 06:36 PM IST
सार

लोडर वाहन चालक ने पहले परिजनों और रिश्तेदारों को फोन किया। इसके बाद मोबाइल से उन लोगों को अपनी लोकेशन भेजी। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी। घर के लोग जब लोकेशन पर पहुंचे  तो उसके कपड़े और मोबाइल मिला। 
 

विज्ञापन
Called family and relatives sent location through mobile and then jumped into the canal
kasganj news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले लोडर वाहन चालक युवक आत्महत्या के उद्देश्य से नहर में कूद गया। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने रिश्तेदारों, परिजनों को फोन कर नहर में छलांग लगाने की बात कही। मोबाइल लोकेशन भेजी और नहर में छलांग लगा दी। पीएसी की फ्लड यूनिट नहर में कूदे युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए नहर में कूदने वाला युवक अंकित (24) निवासी ग्राम इखौना है। बताया गया कि युवक कानपुर के लोडर स्वामी का लोडर वाहन चलाने का काम करता था। वह लोडर गाड़ी लेकर अपने गांव इखौना आया था। रात के समय वह गांव से कानपुर के लिए रवाना हुआ, लेकिन गांव के समीप ही हजारा नहर के भगवंतपुर पुल पर अपना लोडर वाहन खड़ा कर दिया। उसने अपनी बुआ के बेटे व अन्य परिजनों से बातचीत की और नहर में कूदने की बात बताई। युवक ने मोबाइल लोकेशन भी भेजी। रात करीब 9 बजे वह नहर में कूद गया। 
विज्ञापन


युवक से बातचीत के आधार पर परिवार लोग जब तक नहर पर पहुंचे तब युवक नहीं मिला। उसके कपड़े, मोबाइल सब सामान नहर के किनारे रखा मिला। पहले परिवार के लोग सामान देखकर युवक की इधर उधर तलाश करने लगे। जब युवक कहीं नहीं मिला तो मध्यरात के समय ढोलना पुलिस को मामले की जानकारी दी। रात में ही युवक की तलाश शुरू कर दी गई। सोमवार सुबह पीएसी यूनिट भी मौके पर आ गई। युवक की तलाश की जा रही है। अभी तक युवक के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि आत्महत्या के पीछे गृहक्लेश का कारण हो सकता है। युवक के परिवार में नहर में कूदे युवक के लापता होने से चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि रविवार की रात नौ बजे युवक नहर में कूदा था। नहर में कूदने से पहले परिवार के लोगों, रिश्तेदारों से बातचीत की। लोकेशन भेजी। युवक की तलाश कराई जा रही है। पीएसी यूनिट तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed