{"_id":"697bd216035d8858620c08b1","slug":"call-to-give-the-benefit-of-training-to-children-agra-news-c-25-1-agr1008-977317-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रशिक्षण का लाभ बच्चों को देने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रशिक्षण का लाभ बच्चों को देने का आह्वान
Fri, 30 Jan 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
डायट में प्रमाण पत्रों के साथ प्रशिक्षण लेने वाली शिक्षिकाएं साथ हैँ डायट प्राचार्य
आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम बैच के प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने अध्यापकों से प्रशिक्षण का लाभ बच्चों को देने का आह्वान किया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भूगोल एवं इतिहास के प्रशिक्षण सत्रों का संचालन मीनू पवार, तेजेंद्र सिंह मीणा, रेनू जायसवाल, अबू मुहम्मद आसिफ एवं नोडल प्रभारी रचना यादव ने किया। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि जिले के प्रत्येक उच्च प्राथमिक कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से एक-एक शिक्षक को मिलकर कुल 870 शिक्षक-शिक्षिकाओं को यह प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रथम बैच में अछनेरा, अकोला और बाह ब्लॉक के 90 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्रवक्ता कल्पना सिन्हा, हिमांशु सिंह, यशवीर सिंह, अनिल कुमार, रंजना पांडेय, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा आदि माैजूद रहीं।