{"_id":"57cb2d7b4f1c1b92092cb221","slug":"caffe-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेरिस की थीम पर होगा ‘आगरा कैफे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरिस की थीम पर होगा ‘आगरा कैफे’
पेरिस की थीम पर होगा ‘आगरा कैफे’
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
पेरिस की थीम पर होगा ‘आगरा कैफे’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमचमाती रोशनी और एयरकंडीशन के बीच भारतीय व विभिन्न देशों के व्यंजनों का लुत्फ। शीशे की तरह से चमकता फर्श। न सिर्फ लोगों के बैठने बल्कि कॉफी के साथ पढ़ने के लिए मैगजीन व अखबार, बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त साधन और भी बहुत कुछ होगा ‘आगरा कैफे’ में। ताजनगरी में पर्यटन को बढ़ाने देने के लिए पेरिस की तर्ज पर इस कैफे को बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जहां न सिर्फ आधुनिक सुविधाएं होंगी बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता की भी झलक दिखाई देगी।
मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले इस प्रोजेक्ट को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) मूर्त रूप प्रदान करने में लगा है। सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का लेआउट तैयार होने के बाद फतेहाबाद रोड स्थित पीएसी ग्राउंड के एक हिस्से में इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। यह ताजमहल और आगरा किला, दोनों की पहुंच में होगा। पर्यटकों का आवागमन भी इसी क्षेत्र में अधिक रहता है। 7120 वर्ग मीटर में विकसित हो रहे इस दो मंजिला इमारत में मल्टी क्यूसाइन दो रेस्टोरेंट, आठ फूड स्टॉल, काफी शॉप आदि होंगे। इस पर लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अगले साल 31 जनवरी तक इसका कार्य पूरा होना है। ‘आगरा कैफे’ देर रात तक खुलेगा। इससे शहर में नाइट कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों का नाइट स्टे बढ़ेगा। पर्यटक यहां देर रात तक विभिन्न व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
जोनल पार्क का शुभारंभ जल्द
ताजनगरी फेस दो में विकसित जोनल पार्क भी शहर में नाइट कल्चर को बढ़ाने में मददगार होगा। इस पार्क को भी देर रात तक खोले जाने की योजना है। ताकि शहरवासियों के साथ-साथ यहां पर्यटक भी आराम से बैठ सकें। यहां भी रेस्टोरेंट आदि होंगे, जोकि देर रात तक खुलेंगे। यहां भारतीय व्यंजनों का लुत्फ लिया जा सकेगा। रेस्टोरेंट को छोड़कर पार्क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। 30 सितंबर को मुख्यमंत्री इसका शुभारंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन
जोनल पार्क शहरवासियों के लिए ही नहीं पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। यहां फव्वारे और आकर्षक लाइटें होंगी। इसके माध्यम से नाइट कल्चर को बढ़ावा देने की तैयारी है।
- शिवराज सिंह, मुख्य अभियंता, एडीए