फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cable got cut While digging in Agra laborer who went to fix leakage got electrocuted

लापरवाही: आगरा में खुदाई करते वक्त कटी केबल, लीकेज ठीक करने गए मजदूर को लगा करंट; हालत नाजुक

Sat, 10 Feb 2024 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 11:34 PM IST
सार

आगरा में खुदाई करते वक्त केबल कट गई। वहीं पर लीकेज ठीक करने गए मजदूर को करंट लग गया। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
cable got cut While digging in Agra laborer who went to fix leakage got electrocuted
आगरा में खुदाई करते वक्त कटी केबल, लीकेज ठीक करने गए मजदूर को लगा करंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में में पानी की चार इंच की लाइन की मरम्मत के लिए की गई खुदाई के दौरान मजदूर को करंट लग गया। बेहोश हुए मजदूर को साथी कर्मचारी पुष्पांजलि अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया है। बीते माह 17 जनवरी को पानी की लाइन की मरम्मत के दौरान ही ऐसे ही करंट के मामले में यमुनापार के मजदूर की मौत हो गई थी, लेकिन उस हादसे के बाद भी जलकल विभाग और ठेकेदार ने लापरवाही बरती।

विज्ञापन


मामला लोहामंडी थाना क्षेत्र के सैयदपाड़ा में शनिवार की दोपहर बाद का है। यहां गली में चार इंच की लाइन में रिसाव होने पर जलकल विभाग के ठेकेदार प्रताप अपने साथ मजदूरों को लेकर मरम्मत के लिए पहुंचा था। यहां खुदाई के दौरान एक मजदूर रामनिवास को करंट लग गया। भूमिगत बिजली केबल पड़ी होने के कारण कुदाल से कोई केबल कट गई। इससे लगे करंट के कारण रामनिवास बेहोश हो गया। 
विज्ञापन


साथी मजदूरों ने तत्काल उसे दिल्ली गेट के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात में उसे घर भेज दिया गया। इस मामले में जलकल विभाग के इंजीनियर अनूप सूद ने बताया कि लीकेज लाइन की मरम्मत के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें मजदूर को अस्पताल भिजवाया गया। ठेकेदार द्वारा बरती गई लापरवाही पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां गई मजदूर की जान, नहीं हुआ समाधान

आवास विकास कॉलोनी में 17 जनवरी को यमुनापार के मजदूर की मौत इसी तरह के लीकेज में करंट लगने से हो गई थी। तब भी खुदाई के दौरान मजदूर को करंट लग गया था, लेकिन तब से अब तक 24 दिन बीत जाने पर भी पदम प्लाजा के सामने लीकेज की मरम्मत हुई, न ही गड्ढा भरा गया। 



इसके नजदीक ही ठेल-धकेल और खोमचे वाले शाम को खाद्य वस्तुओं की बिक्री करते हैं, जबकि कॉलोनी का गेट भी इससे सटा हुआ है। बैरिकेडिंग न होने से गड्ढे में बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय निवासी राजकुमार सक्सेना ने मजदूर की जान जाने पर भी बरती जा रही लापरवाही पर जलकल इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed