फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cable burnt due to fault, anger erupted due to lights being off all night

Agra News: फाल्ट से जली केबल, रातभर बत्ती गुल रहने से फूटा गुस्सा

Mon, 29 Jul 2024 05:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Cable burnt due to fault, anger erupted due to lights being off all night
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अवर अभियंता ने समझाकर कराया शांत, 12 घंटे बाद दुरुस्त हो सकी लाइन
विज्ञापन

बाह। कस्बे के तकिया शहर में शनिवार की रात करीब 9 बजे फॉल्ट के कारण केबल में आग लग गई। केबल टूटकर गिरने के बाद भी काफी देर तक जलती रही। इससे मोहल्ले की रातभर बत्ती गुल रही, लोग गर्मी और मच्छर के कारण रतजगा करते रहे। सुबह लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। अवर अभियंता ने समझाकर लोगों को शांत कराया।

लोगों ने बताया कि फाल्ट होने पर टूटकर केबल गिर गई थी। उसमें आग भी लग गई। इसकी जानकारी देने के बाद भी रात में कोई भी कर्मचारी इसे ठीक करने नहीं पहुंचा। सूचना पर आपूर्ति बंद कर दी गई। बस्ती के लोग लाइन जुड़वाने को बिजलीघर भी पहुंचे, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला था। इससे रातभर अंधेरे में रहे तकिया शहर, गढ़ा पचौरी, सुनरट्टी के लोगों ने जुटकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की। उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद मौके पर जरार और भदरौली उपकेंद्र के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे। सुबह करीब 9 बजे लाइन जुड़वाकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

बाह के अधिशासी अभियंता रुद्रेश पांडेय ने बताया कि बारिश की बजह से फॉल्ट हुआ था, बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed