फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet minister Chaudhary Laxmi Narayan car stolen in Mathura

मथुरा में कैबिनेट मंत्री के भांजे की कार चोरी: हादसे के बाद सड़क पर छोड़कर भागे चोर, भरतपुर में खड़ी मिली

Fri, 06 Aug 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 12:07 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री के भांजे की कार चोरी होने की सूचना मिलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें मंत्री की कार को खोजने में जुट गईं।

विज्ञापन
Cabinet minister Chaudhary Laxmi Narayan car stolen in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के भांजे मनोज फौजदार की मोहल्ला इंद्रपुरी से चोरी हुई इनोवा लावारिस हालत में भरतपुर में खड़ी मिली। इनोवा चोरी होने की खबर मिलने पर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। टीमें गाड़ी की तलाश में लगाई गईं तो थोड़ी देर बाद गाड़ी मिल गई। 

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भांजे मनोज फौजदार की इनोवा मथुरा में गुरुवार की सुबह चोरी हो गई थी। कार घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। चोर भी इनोवा से आए थे। कार को पुलिस ने मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित एक होटल के पास से लावारिस हालात में बरामद कर लिया। कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई थी। हादसे के बाद कार को छोड़कर चोर भाग खड़े हुए। सुबह तड़के चोर उनकी कार को चुरा ले गए। कार चोरी होने की जानकारी दस बजे पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के भांजे की कार चोरी होने की सूचना मिलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें मंत्री की कार को खोजने में जुट गईं। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस को कार भरतपुर चिकसाना स्थित गीतांजलि होटल के पास लावारिस हालात में खड़ी मिली। कार किसी वाहन से टकरा गई थी। इसलिए चोर कार को छोड़कर भाग गए। थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार भी भरतपुर पहुंच गए। कार को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। चोरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। चोर इनोवा में आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed