अकोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से चलाये जा रहे वरिष्ठ जन सम्मान अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को अकोला में देश सेवा, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष भीष्मभद्र लवानिया, शिक्षक देवेंद्र लवानिया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु गोयल, उमाशंकर लवानिया, सत्यप्रकाश लवानिया, पूर्व सैनिक वीरपाल सिंह चाहर और डॉ. गंभीर सिंह चाहर सहित कई अन्य गणमान्य नागरिकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौंके पर यशपाल सिंह राना, भाजपा नेता अशोक लवानिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय चाहर, अरुणकांत लवानिया, भूदेव सिंह चाहर, मान बिहारी लवानिया, जीतू चाहर आदि मौजूद रहे।