{"_id":"5dfe4cd18ebc3e879a409318","slug":"caa-protest-kasganj-petroling-kasganj-news-agr4211549181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए का विरोध- शांति भंग की आशंका से जिले की इंटरनेट सेवाएं बंद, कड़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए का विरोध- शांति भंग की आशंका से जिले की इंटरनेट सेवाएं बंद, कड़ी सतर्कता
विज्ञापन
कासगंज के बाजार में फ्लैग मार्च करते डीएम, एसपी साथ में अन्य अधिकारी व पुलिसलब
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध की आग प्रदेश के कई जिलों में बढ़ती जा रही है। जिले में शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर प्रशासन कड़ी सतर्कता बरत रहा है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार की देर रात जिले की इंटरनेट सेवा बंद करवा दी। रातभर बाजारों में अफसरों की गाड़ियों के हूटर बजते रहे। सुबह-सुबह डीएम, एसपी के अलावा जिले के अन्य पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी बाजारों में पैदल मार्च दिखाई दिए और फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
जगह- जगह उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको लेकर हाई अलर्ट जारी है। जिले की संवेदशनशीलता को देखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है। डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले देर रात तक शहर में निगरानी करते रहे। रातभर पुलिस प्रशासन की गाड़ियां हूटर बजाती हुई दौड़ती रहीं। इससे अराजक तत्वों खौफ बना रहे और लोग स्वयं को सुरक्षित समझें। खुफिया विभाग से जिला प्रशासन को इनपुट मिला की सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जा रही अफवाहों के कारण शांतिभंग की आशंका बनी हुई है।
इसी के चलते डीएम ने देर रात इंटरनेट सेवा बंद करा दी। डीएम और एसपी बाजारों में फ्लैग मार्च के लिए निकले। लोगों से शांति की अपील करते हुए माहौल परखा। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की। कहा कि शहर अपना है, इसमें शांति बनाए रखें। एसडीएम ललित कुमार, सीओ आईपी सिंह, पटियाली एसडीएम शिवकुमार, सीओ गवेंद्र गौतम, सहावर एसडीएम उमाशंकर, सीओ शैलेंद्र प्रतिहार भी व्यवस्थओं पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
बैंक सेवाएं प्रभावित
इंटरनेट बंद होने से कई बैंकों में कनेक्टिविटी चली गई। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक के कर्मचारी सर्वर आने के इंतजार करते रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म
सीएए के विरोध में फैली आग से शहरी क्षेत्र में विशेष निगरानी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ अफवाहे और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
प्रशासन ने बंद कराईं शराब की दुकानें
शराब पीकर कोई असामाजिक तत्व कहीं किसी तरह बवाल न कर दे, इसलिए डीएम सीपी सिंह ने शुक्रवार देर शाम शराब की दुकानें बंद कराने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिए। इसके बाद दुकानें बंद हो गईं।
कस्बाई क्षेत्र में भी सतर्कता बरकरार
सोरों/गंजडुंडवारा/पटियाली/सहावर/अमांपुर। शांति व्यवस्था के मद्देनजर कस्बाई क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। एडीएम योगेंद्र कुमार गंजडुंडवारा कस्बे पर नजर बनाए रहे। पटियाली में एसडीएम ने निगरानी की। सभी सीओ भी पूरी तरह सक्रिय रहे। थाना प्रभारियों ने देर रात से लेकर सुबह तक गश्त किया।