{"_id":"5dfd156f8ebc3e88173724eb","slug":"caa-mainpuri-news-agr4210157177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में कायम रहा अमन-चैन, सख्त रहा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में कायम रहा अमन-चैन, सख्त रहा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
20एमएनपी-08-शहर के आगरा रोड पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गलियों में तैनाती फोर्स
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में जारी अलर्ट के तहत मैनपुरी में भी जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जिले को बीस सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को जिलेभर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। डीएम-एसपी के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स के साथ ही गश्त करते रहे। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील भी की गई। जिले की जनता ने इस बार भी आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की और पूरी तरह शांति रही।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को बीस सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसके साथ ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम रजनीकांत और सीओ सिटी अभय नरायन राय ने संभाली। साथ ही सभी तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार और सीओ अलर्ट रहे। सुबह से ही अधिकारी और पुलिस फोर्स सतर्क रहा।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय खुद जिलेभर में गश्त पर रहे। शहर के अलावा प्रशासन की नजर सबसे ज्यादा करहल और भोगांव क्षेत्र में रखी।
जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहे अफसर
देश के साथ ही प्रदेश में अराजकतत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को जिले में जुमा की नमाज को लेकर भी प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। सुबह से ही धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष चौकसी बरती गई। नमाज के वक्त मस्जिदों के आसपास अधिकारी मौजूद रहे। धारा 144 लागू होने के चलते लोगों को एकत्रित नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा के ये हैं इंतजाम
20 सेक्टर में बांटा गया है जिले को
20 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की बीस टीमें की गई हैं तैनात
03 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
04 सीओ अपने सर्किल में बनाए हैं नजर
40 इंस्पेक्टर को किया गया है तैनात
150 उप निरीक्षक कर रहे है निगरानी
01 कंपनी पीएसी, जिले में तैनात आरक्षी और स्वाट टीम भी है तैनात
मैनपुरी के लोगों ने हमेशा आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है। हमारी लोगों से शांति की अपील है। अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। अफवाहों को फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
जिलेवासियों से अपील है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अराजकतत्वों पर पुलिस और प्रशासन लगातार नजर रखे हुए है।
-अजय कुमार पांडेय, एसपी।