फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   caa, human, chain, bjp, workers, etah

सीएए पर विपक्षी फैला रहे भ्रम, भाजपाई कर रहे लोगों को जागरूक

Mon, 20 Jan 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
caa, human, chain, bjp, workers, etah
कासगंज में सीएए के समर्थन में मानव शृंखला बनाते भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी व अन्य भाजपा प? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा नगारिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में मानव शृंखला का आयोजन किया गया। शृंखला सोरों पुलिस चौकी से शुरू हुई और प्रभुपार्क तक बनाई गई। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि सीएए नागरिकता को देने का कानून हैं। इस कानून में किसी भी भारतीय नगारिक को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि इससे विदेशों में पीड़ित शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय ने कहा कि मानव शृंखला भी सीएए के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री कुलदीप प्रतिहार, राजीव माहेश्वरी, गिरीश शर्मा, राजवीर भल्ला, सुनील साहू, रोहित सोलंकी, हरनाथ सिंह, विवेक पांडेय, विकास निर्भय, विष्णु दीक्षित, अंशुल दीक्षित, जयप्रकाश महेरे, सूर्यांश उपाध्याय, पवन यादव, राजीव यादव, मुकेश प्रजापति, अंशुल, अमित, आशीष, जतिन, अन्नू, प्रशांत, अमित माहेश्वरी, कुलदीप सिंह, रंजीतसिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा में निकाली मानव शृंखला में भी उमड़े में सैकड़ों लोग
एटा। सीएए के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मानव श्रंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया। भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज उठा। आयोजन में युवा मोर्चा, भाजपा पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठन, छात्र संगठनों ने प्रतिभाग किया।

पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार सभी लोग शहीद पार्क में एकत्रित हुए। जहां युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने सीएए को राष्ट्रहित का कदम बताते हुए इसके मानव श्रंखला बनाकर समर्थन जताने की बात कही। आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, विधायक वीरेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, सुधाकर वर्मा, सचिन उपाध्याय, जितिन शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव, क्षेत्रीय मंत्री प्रेमपाल धनगर, धर्म तोमर, विनीत प्रकाश गुप्ता, युवराज सिंह, निखिल चौहान, पियुष शाक्य, हर्ष गुप्ता, शिवम यादव, हिमांशु दीक्षित सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed