{"_id":"5e31be728ebc3ebfe457d407","slug":"caa-cab-rnc-bjp-npr-mainpuri-news-agr427013965","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए की जानकारी गांव-गांव जाकर दें: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए की जानकारी गांव-गांव जाकर दें: भाजपा
विज्ञापन
29एमएनपी-12-भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोधी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर रोकें। नागरिकता संशोधन कानून की लोगों को सही जानकारी दें। इस कानून से लोगों को नागरिकता दी जानी है। किसी की नागरिकता लेनी नहीं है। यह बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल ने बुधवार को कहीं।
भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश मंत्री ने बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को सरकार बनाने के बाद भाजपा एक के बाद एक पूरा कर रही है। सरकार के फसलों से घबराए विरोधी दल दुष्प्रचार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है लोगों को जागरूक करके सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों की सही जानकारी देने के लिए अभियान चलाएं। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि मंडल अध्यक्ष 30 और 31 जनवरी को मंडल स्तर पर बैठकें करके लोगों को जागरूक करें।
मंडल के पदाधिकारी और कार्य समिति के सदस्य भाग लें। सेक्टर संयोजकों को भी बैठकों में शामिल किया जाए। सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, शिवदत्त भदौरिया, शिवओंकार नाथ पचौरी, प्रेमसिंह शाक्य, कलक्टर सिंह राजपूत, राहुल चतुर्वेदी, संजीव यादव, आलोक अग्निहोत्री, रमाशंकर तिवारी, करनपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंच पर नहीं मिली जगह तो बैठक से चले गए नेता जी
भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं, लेकिन बुधवार को हुई भाजपा की बैठक में मंच पर जगह नहीं मिलने पर एक नेता जी नाराज हो गए। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के सामने आपत्ति दर्ज कराई। नेता ने खुद का नाम प्रमोद कठेरिया बताते हुए खुद को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और अनुसूचित मोर्चा को जिलाध्यक्ष बताया। उन्होंने कहा कि एक अन्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को मंच पर स्थान दिया गया, जबकि उन्हें मंच पर नहीं बिठाया गया। वह अनुसूचित जाति के हैं, इसलिए उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत करने की बात कही है।