फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CA husband gives dry rotis, mobile also snatched

सीए पति देता है सूखी रोटियां, मोबाइल भी छीन लिया

Tue, 05 Oct 2021 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
CA husband gives dry rotis, mobile also snatched
आगरा। चार्टर्ड एकाउंटेंट पति पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि पति खाने में सूखी रोटियां देता है। मायका वालों से मोबाइल बात करके नहीं बता दें, इसलिए शक में मोबाइल भी छीन लिया है। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत की। मामला परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना रकागबंज क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती की शादी 2.5 साल पहले चार्टर्ड एकाउंटेंट से हुई थी। उनकी ससुराल थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में है। उनकी एक बेटी है। पत्नी का आरोप है कि ससुरालियों को लगता है कि उन्हें हैसियत के हिसाब से कम दहेज मिला है। इस बात पर वो उसे ताना मारते हैं। इस पर परेशान किया जाने लगा। बेटी पैदा होने पर भी ससुरालियों के व्यवहार में परिवर्तन नहीं आया। उसका कमरा तीन मंहिला मकान में द्वितीय तल पर बना दिया।
विज्ञापन

पति सहित अन्य लोग साथ में खाना खाते हैं। मगर, उसे खाने के लिए बची हुई सूखी रोटियां दी जाती हैं। 15 दिन तक ऐसा ही कर रहे थे। मोबाइल भी छीन लिया है। मोबाइल मांगने पर कहता है कि वह मायके में ज्यादा बात करती है। आरोप है कि पति बेटी के दूध के लिए तीन हजार रुपये भी नहीं दे रहा है। मायके वालों को पता चला तो वो उसे अपने साथ ले आए। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस से शिकायत की। मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया है। दोनों को रविवार को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed