{"_id":"6002def18ebc3e33fd28ffe1","slug":"c-d-o-mainpuri-news-agr476615368","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ से शिकायत के बाद मिला पीड़ित को उचित उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ से शिकायत के बाद मिला पीड़ित को उचित उपचार
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में पहुंची एक महिला को अस्पताल में 24 घंटे भर्ती के बाद भी उचित उपचार नहीं मिला। परिजनों ने मामले की शिकायत सीडीओ से की। सीडीओ ने सीएमएस से बात कर उसका उपचार करवाया।
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला जमुनिया निवासी कंचन पत्नी मुकेश कुमार शुक्रवार को लड़ाई झगड़े में घायल हो गईं थीं। कुरावली सीएचसी से कंचन को शुक्रवार को ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह 10 बजे कंचन जिला अस्पताल में भर्ती हुई। शनिवार को कंचन के भाई अनिल कुमार ने सीडीओ ईशा प्रिया से मुलाकात की। सीडीओ से शिकायत करते हुए अनिल ने बताया कि उसकी बहन को जिला अस्पताल में उचित उपचार नहीं मिल रहा है।
वो दर्द से कराह रही है और उसका एक्सरे नहीं किया जा रहा है। सीडीओ ईशा प्रिया ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत सीएमएस डॉ. आरके सागर को निर्देश दिए कि संबंधित मरीज को तुरंत उचित उपचार दिलाया जाए। सीडीओ ने शिकायतकर्ता को अपना नंबर भी दिया और कहा कि यदि उपचार नहीं मिलता है तो उन्हें जानकारी दें। सीडीओ के निर्देश के बाद पीड़ित को उचित उपचार मिल सका।