फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bypass Surgeries Halted at SN Medical College Due to Lack of Perfusionist, 35 Patients Await Treatment

Agra: एसएन में टेक्नीशियन की कमी से रुकी बाईपास सर्जरी, इंतजार में 35 मरीज; टेक्नीशियन की कमी बनी बाधा

Fri, 05 Jun 2026 09:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 09:42 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में परफ्यूजनिस्ट की कमी के कारण बाईपास सर्जरी की सुविधा फिलहाल ठप हो गई है, जिससे 35 मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन ने नियुक्ति की अनुमति मिलने के बाद एक सप्ताह में सेवा फिर से शुरू करने और स्टाफ को प्रशिक्षण दिलाने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Bypass Surgeries Halted at SN Medical College Due to Lack of Perfusionist, 35 Patients Await Treatment
एसएन के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में सीटीवीएस विभाग में लगी हार्ट एंड लंग मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बाईपास सर्जरी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बाईपास सर्जरी के लिए 35 मरीज पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि, हार्ट एंड लंग मशीन चलाने के लिए टेक्नीशियन (परफ्यूजनिस्ट) न होने से सर्जरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के सीटीवीएस विभाग में एक अस्थायी परफ्यूजनिस्ट की मदद से 13 मई को पहली बार बाईपास सर्जरी हुई थी। कॉलेज के 172 साल के इतिहास में किसी मरीज को ये सुविधा पहली बार मिली थी। एसएन में असाध्य रोग योजना और आयुष्मान योजना के मरीजाें को निशुल्क सर्जरी की सुविधा मिलेगी। अन्य मरीजों के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च है। निजी अस्पतालों में इसका खर्च करीब चार लाख रुपये आता है। बाईपास सर्जरी के लिए अब तक 35 मरीजों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन




हार्ट एंड लंग मशीन चलाने के लिए परफ्यूजनिस्ट नहीं होने के कारण पंजीकरण अभी बंद कर दिए हैं। पंजीकृत मरीजों को भी इंतजार करना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि परफ्यूजनिस्ट की नियुक्ति के लिए अनुमति मिल गई है। एक सप्ताह में बाईपास सर्जरी की सुविधा शुरू हो जाएगी। स्टाफ को एसजीपीजीआई लखनऊ में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed