फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By Swindle Wedding Rape With Girl By Young Man in Soron Crime News

यूपीः शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, समझौते के लिए चला पंचायतों का दौर

Fri, 12 Jul 2019 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
By Swindle Wedding Rape With Girl By Young Man in Soron Crime News
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
शादी का झांसा देकर एक युवक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। दबाव देने पर युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। कई दिनों से समझौते के लिए पंचायतों का दौर चला लेकिन, गुरुवार को सारे जतन फेल हो गए। 
विज्ञापन


इस पर पीड़ित युवती ने परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एएसपी को अपनी पीड़ा सुनाई। एएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सोरों गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पड़ोस की युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले युवक ने युवती को फोन कर कोई और जीवन साथी ढूंढने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने सगे संबंधियों और आस पास के लोगों को एकत्रित कर पंचायत जोड़ी। पंचायत में मामला चार दिन तक चलता रहा। लेकिन, युवक पंचायत के फैसले को मानने को तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुरुवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी को अपनी पीड़ा सुनाई। एएसपी ने मामले की जांच के आदेश महिला थाना पुलिस को दिए हैं।

महिला थानाध्यक्ष इंदू वर्मा के पास बुधवार देर रात युवती के भाई का फोन पहुंचा कि मेरी बहन आत्महत्या कर रही है। युवती के भाई ने फोन कर पुलिस से मदद मांगी। इस पर महिला थानाध्यक्ष पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गईं और युवक-युवती के परिजनों को बुलाकर समझौता भी कराया।

डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी कासगंज का कहना है कि पीड़िता की शिकायत मिली है। मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष को दे दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed