फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By keeping the cattle rearer hostage and did misdeeds with the cow

Agra News: पशु पालक को बंधक बनाकर गाय के साथ किया कुकर्म

Thu, 02 Nov 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
By keeping the cattle rearer hostage and did misdeeds with the cow

विज्ञापन

घिरोर। गांव रतवा में विकृत मानसिकता के युवक ने बुधवार रात पशु पालक को चारपाई से बांध दिया। इसके बाद उसकी गाय को खोल कर ले गया। कुछ दूरी पर ले जाकर पहले तो कुकृत्य किया। इसके बाद क्रूरता दिखाई। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पशु पालक के पुत्र ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है
थाना क्षेत्र के गांव रतवा निवासी लाल बहादुर (70) गांव के पास ही खेत में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका पुत्र मनमोहन गांव में परिवार के साथ रहता है। बुधवार को लाल बहादुर खेत पर बने मकान में लेटे थे। देर रात करीब 12 बजे गांव निवासी भूरा उर्फ मनोज वहां आया और चारपाई पर ही लाल बहादुर के हाथ पैर रस्सी से बांध दिए। बंधी गाय को करीब 100 मीटर दूर पर धान के खेत में ले गया और शीशम के पेड़ से बांध कर ले कुुकृत्य किया। विकृत मानसिकता का परिचय देते हुए आरोपी ने गाय के साथ क्रूरता दिखाई। उसके गुप्तांग में कांटेदार लकड़ी डाली। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे जब मनमोहन खेत पर स्थित मकान पर पहुंचा तो पिता को बंधा देख होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मनमोहन ने आरोपी पर गाय के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी भूरा उर्फ मनोज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-------
पहले भी कर चुका है वारदात
पशुपालक के पुत्र मनमोहन ने बताया कि एक बार आरोपी भूरा उसके दो बोरा गेहूं चोरी कर ले गया। एक बार लहसुन और एक बार साइकिल चोरी कर चुका है। एक बार खेत पर लगा इंजन का पाइप चोरी किया था।हर बार ग्रामीणों के कहने पर मामला रफा दफा कर दिया गया। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन इस बार आरोपी ने सारी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed