फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By-election for Mainpuri Lok Sabha seat will be held on 5th December

Mainpuri By Election: मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, पांच दिसंबर को होगा मतदान

Sat, 05 Nov 2022 11:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Nov 2022 11:54 AM IST
सार

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा उपचुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद मैनपुरी जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बता दें कि पहले से ही जिले में ईवीएम की एफएलसी का कार्य चल रहा है, जो अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
By-election for Mainpuri Lok Sabha seat will be held on 5th December
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा संरक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी है। उपचुनाव की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होकर आठ दिसंबर तक पूर्ण होगी। आयोग के आदेश के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 17 नवंबर तक पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में दाखिल कर सकेंगे। 

विज्ञापन

पांच दिसंबर को होगा मतदान 

18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच में वैध पाए गए नामांकन पत्रों की वापसी के लिए भी तीन दिन का समय दिया जाएगा। 21 नवंबर तक कोई भी प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेगा। इसके बाद पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के बाद आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तैयारियों में जुटा मैनपुरी प्रशासन 

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा उपचुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बता दें कि पहले से ही जिले में ईवीएम की एफएलसी का कार्य चल रहा है, जो अंतिम चरण में है। इसके साथ ही कार्मिकों की भी सूचना विभागों से मांगी जा चुकी है। अब मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों पर कार्य शेष है। 

उपचुनाव में कौन होगा सपा का प्रत्याशी 

मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा से प्रत्याशी कौन होगा, इस पर सबकी निगाहें हैं। 2019 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव के सामने भाजपा ने प्रेम सिंह शाक्य को उतारा था। भाजपा प्रत्याशी ने कड़ी टक्कर दी थी। मुलायम सिंह ने उन्हें 94,389 वोटों से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed