{"_id":"68368e124d75ac908e007c9b","slug":"buying-and-selling-of-illegal-arms-national-shooter-media-personnel-disproportionate-assets-to-be-investigat-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र की खरीद-फरोख्त: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी और असलहा बाबू तक फंसे, आय से अधिक संपत्ति की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र की खरीद-फरोख्त: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी और असलहा बाबू तक फंसे, आय से अधिक संपत्ति की होगी जांच
Wed, 28 May 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 May 2025 09:46 AM IST
सार
अवैध शस्त्र की खरीद-फरोख्त करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र लिखा है। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की आय से अधिक संपत्ति की भी जांच होगी।
विज्ञापन
फर्जी शस्त्र लाइसेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में विदेशी शस्त्र और लाइसेंस के मामले में थाना नाई की मंडी में केस दर्ज हुआ। पीड़ित को केस दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार तक लगानी पड़ी। अब उसे विवेचना में भी लापरवाही की आशंका है। एसटीएफ भी मामले पर नजर रखे हुए है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसटीएफ की जांच में अवैध शस्त्र का बड़ा कारोबार सामने आया है। इन शस्त्रों को देश- विदेश में भेजने की भी चर्चा है। एफआईआर के अनुसार, कई पत्रावलियां जिलाधिकारी के कार्यालय से गायब कर दी गई हैं। अभियुक्त रसूखदार हैं। केस की विवेचना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को दी गई है। आरोपी बचने के लिए हर संभव कोशिश कर सकते हैं। इसलिए विवेचना एसीपी रैंक के अधिकारी को दी जाए। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें - फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त: 52 हजार शस्त्र लाइसेंसों की होगी जांच, थानावार मांगी गई सूची
ये भी पढ़ें - फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त: 52 हजार शस्त्र लाइसेंसों की होगी जांच, थानावार मांगी गई सूची
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति की भी होगी जांच
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, नामजद आरोपियों की संपत्ति की भी जांच हो सकती है। अवैध शस्त्र खरीदने के लिए ऑनलाइन और चेक से कोई भुगतान नहीं किया गया। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में नकदी में रकम देने की बात स्वीकार की थी। नामजदों पर जमीनों के कब्जे में शामिल होने के आरोप भी हैं।
ये भी पढ़ें - फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त: जेल से कुख्यात ने दी धमकी, पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया