{"_id":"b346dfca3f829898995a72b5d213329b","slug":"businessman-will-be-wear-black-tap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम शहीद स्मारक पर एकत्र होंगे, काली पट्टी बांध करेंगे कारोबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम शहीद स्मारक पर एकत्र होंगे, काली पट्टी बांध करेंगे कारोबार
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा कमेटी महामंत्री पर जानलेवा हमला और फिर धरने के दौरान व्यापारियों, मीडिया पर लाठीचार्ज के विरोध में शहर के व्यापारी संगठनों ने बुधवार 25 नवंबर को आगरा बंद का एलान किया है। सोमवार को लाठीचार्ज के बाद शहर के व्यापारियों ने रात में बैठक कर आगरा बंद की रणनीति तैयार कर बंदी का एलान किया।
मंगलवार शाम चार बजे व्यापारी शहीद स्मारक पर बैठक करेंगे और काली पट्टी बांधकर कारोबार कर पुलिस की हरकत का विरोध करेंगे। व्यापारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद सोमवार शाम मदिया कटरा स्थित वैभव पैलेस पर व्यापारी संगठनों की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय शामिल हुए। इसमें आगरा व्यापार मंडल, नेशनल चेंबर, सर्राफा कमेटी, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, आगरा फाउंड्री एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, लुहार गली बाजार कमेटी, उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, आगरा मशीनरी एसोसिएशन सहित दो दर्जन से ज्यादा व्यापारिक संगठनों ने लाठीचार्ज की घटना पर आक्रोश जताया। बैठक में तय हुआ कि बुधवार को आगरा बंद रखकर कानून व्यवस्था और लाठीचार्ज की घटना का विरोध हो। बैठक में आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, भुवेश अग्रवाल, अमर मित्तल, ओम प्रकाश अग्रवाल, अजय अवागढ़, राजेश हेमदेव, नवीन जैन, रमन लाल गोयल, चुन्नी लाल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, देवेंद्र दौनेरिया, प्रमोद गुप्ता, कन्हैया लाल, संजय कुमार, ताराचंद्र गोयल, श्रीभगवान अग्रवाल, अतुल बंसल, मुकेश अग्रवाल, सुनील वर्मा, मुकेश गर्ग, राजू मेहरा आदि मौजूद रहे।
अपनी सुरक्षा खुद करें व्यापारी
आगरा मंडल व्यापार संगठन संस्थापक गोविंद अग्रवाल, अध्यक्ष चरनजीत थापर, महामंत्री हरेश अग्रवाल ने सराफा व्यवसायी धन कुमार जैन को गोली मारने की घटना पर रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उनके संगठन द्वारा सुझाए गए 15 सूत्रीय बिंदुओं पर काम करना होगा, तभी अपराधों पर नियंत्रण हो सकेगा। व्यापारी संगठन के जरिए बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवा कर अपनी सुरक्षा के कदम खुद उठाएं। उन्होंने नर्सिंग होम जाकर सराफा कारोबारी का हाल जाना।
विज्ञापन
‘लगातार लूट, हत्या से व्यापारी दहशत में हैं। शांतिपूर्वक अपनी बात कहने गए लोगों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करता हूं। हम बाजार बंद करने के लिए मंगलवार को साथियों से चर्चा करेंगे’
गागन दास रामानी
महासचिव, आगरा व्यापार मंडल
सोशल मीडिया पर ब्लैक प्रोफाइल
आगरा। पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज के बाद शाम से ही सोशल मीडिया पर व्यापारियों, बुद्धिजीवियों और राजनेताओं के साथ आम लोगों ने विरोध स्वरूप ब्लैक प्रोफाइल अपना लिया। व्हाट्सएप्प और फेसबुक पर रात से ही प्रोफाइल बदल कर विरोध जताने का सिलसिला शुरू हुआ तो चंद घंटों में ही शहर के सैकड़ों लोगों ने इसे अपना लिया।