फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman swindled out of Rs 71 lakh by individuals posing as police officers

पहले उधार ली रकम, फिर की ठगी: परचून कारोबारी को दिखाया पुलिस का ऐसा डर, हड़प लिए 71 लाख रुपये; एक गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 09:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 19 Oct 2026 09:12 PM IST
सार

पुलिस ने अनंत बरुआ उर्फ रिशू बरुआ को गिरफ्तार किया। उसके पास बैग था, जिसमें वसूले गए 14.71 लाख रुपये रखे थे। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह रकम को ठिकाने लगाने ले जाने के लिए अपने साथी का इंतजार कर रहा था। 

विज्ञापन
Businessman swindled out of Rs 71 lakh by individuals posing as police officers
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के बाह में परचून कारोबारी से उधार लिए 15 लाख रुपये लौटने से बचने के लिए एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ ठगी की खौफनाक साजिश रच डाली। इंस्पेक्टर से लेकर डीआईजी तक के नाम का इस्तेमाल कर उसने व्यापारी से 71.29 लाख रुपये और ऐंठ लिए। कारोबारी के बेटे और रिश्तेदारों को भनक लगी तो सब सन्न रह गए। करतूत से पुलिस के भी होश उड़ गए। साइबर ठगों को भी अपनी करतूत से मात देने वाले कस्बे के सराय मोहल्ला के अनंत उर्फ रिशू बरुआ को पुलिस ने 14.71 लाख रुपये समेत धर दबोचा।
विज्ञापन


बाह के गली गोपालजी मोहल्ले के सेवानिवृत्त लिपिक और परचून कारोबारी उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि सराय मोहल्ला के रमेश बरुआ को उन्होंने 15 लाख रुपये उधार दिए थे। मांगने पर उसने अपने बेटे अनंत बरुआ उर्फ रिशू बरुआ और एक अन्य के साथ पुलिस अधिकारी बन कर अलग-अलग तिथियों में 71.29 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन


एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को बाह-बटेश्वर मार्ग पर कुतझरा के पास से अनंत बरुआ उर्फ रिशू बरुआ को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास बैग था, जिसमें वसूले गए 14.71 लाख रुपये रखे थे। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह रकम को ठिकाने लगाने ले जाने के लिए अपने साथी का इंतजार कर रहा था। पूछताछ में उसने अपने जुर्म कबूला है। पुलिस की टीमें पिता और उसके साथी की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने अनंत बरुआ को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधार दी रकम वापस मांगने पर दी थी सबक सिखाने की धमकी
पीड़ित व्यापारी के मुताबिक उधार दी रकम मांगने पर रमेश बरुआ अपने बेटे अनंत बरुआ उर्फ रिशू बरुआ के साथ आए और एक-दो दिन में लौटाने की बात कही थी। बाद में अनंत बरुआ ने फोन करके सबक सिखाने की धमकी दी। इसके बाद 14 सितंबर को फोन करके बताया कि बैग में रख कर रुपये लौटाने के लिए आते समय पुलिस ने पकड़ लिया है। थोड़ी देर बाद एसआई का लोगो लगे व्हाट्सएप कॉल आई। जिसमें रुपयों के बारे में पूछताछ की। दोपहर में अनंत बरुआ उर्फ रिशू बरुआ उनके पास आया और पुलिस का झांसा देकर 1,08,500 रुपये ले गया। 15 सितंबर को 20,000 रुपये, 16 सितंबर को 5,0000 रुपये, 19 सितंबर को 1,50,000 रुपये इंस्पेक्टर के नाम पर ले गया। 


20 सितंबर को मामला एसीपी तक पहुंचने का झांसा देकर 1,80,000 रुपये ले गया। बाद में पुलिस कमिश्नरेट का लोगो लगे व्हाट्सएप कॉल पर रुपयों के बारे में पूछताछ की और थोड़ी देर बाद फोन करके कहा कि मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया है। 27 सितंबर को पुलिस कमिश्नर के बहाने 7,50,000 रुपये ले गया। 28 सितंबर को पुलिस कमिश्नर और एसपीआरए के नाम पर 7,20,000 रुपये ऐंठ लिए। इसी अंदाज में 29 सितंबर को 50,000 रुपये, 30 सितंबर को 20,000 रुपये ले लिए। 1 अक्तूबर को मामला डीआईजी स्तर तक पहुंचने का डर दिखा कर 12,35,000 रुपये एवं 3 अक्तूबर को 1,20,0000 रुपये हड़प लिए। 3 अक्तूबर को 90,000 रुपये, 4 अक्तूबर को 10,000 रुपये ले गया। 6 अक्तूबर को 19,00,000 रुपये, 7 अक्तूबर को 1,40,000 रुपये ले लिए। मामला निपटाने के नाम पर 9 अक्तूबर को 1,00,000 रुपये, 10 अक्तूबर को 1,30,000 रुपये ले गया। 12 अक्तूबर को दुकान पर आया और एसीपी के नाम पर 2,55,000 रुपये ले गया। 13 अक्तूबर को 20,00000 रुपये की मांग और की। इसी दौरान छोटे बेटे अमन को पता चला कि वह रिश्तेदारों से रुपये मांग रहे हैं, तब परिवार और रिश्तेदारों में मामला खुला। अनंत बरुआ उर्फ रिशू बरुआ से बात की तो भड़क गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed