फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman suicide case three drug dealers threatened

आगरा व्यापारी आत्महत्या प्रकरण: 70 लाख रुपये के तगादे पर तीन दवा कारोबारियों ने दी थी धमकी

Thu, 29 Jul 2021 08:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 29 Jul 2021 08:09 AM IST
सार

कमला नगर स्थित फूल वाटिका के रहने वाले रविकांत गुप्ता राजकोट में दवाओं का कारोबार करते थे। मार्च 2020 में लॉकडाउन लगने पर परिवार सहित घर वापस आ गए थे। सोमवार की शाम को रविकांत बल्केश्वर के पार्वती घाट पर बेहोशी की हालत में मिले थे।

विज्ञापन
Businessman suicide case three drug dealers threatened
मृतक रविकांत गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमला नगर के दवा कारोबारी रविकांत गुप्ता ने तीन दवा कारोबारियों की धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या की थी। रविकांत के 70 लाख रुपये दवा कारोबारियों पर बकाया थे। वह रुपये लौटाने से इनकार कर रहे थे। परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। यह आरोप पत्नी चंचल ने लगाया है। थाना कमला नगर में दवा कारोबारी योगेश दवाई, बबलू दवाई और दीपक भर्रा के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार के करीबियों ने पुलिस को यह भी बताया है कि तीनों आरोपी सट्टा कराते हैं। हालांकि इसकी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

कमला नगर स्थित फूल वाटिका के रहने वाले रविकांत गुप्ता राजकोट में दवाओं का कारोबार करते थे। मार्च 2020 में लॉकडाउन लगने पर परिवार सहित घर वापस आ गए थे। सोमवार की शाम को रविकांत बल्केश्वर के पार्वती घाट पर बेहोशी की हालत में मिले थे। एक राहगीर की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह परिजन बल्केश्वर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जलती चिता से शव को उठाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

रविकांत की पत्नी चंचल कैंसर पीड़ित है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति के पर्स से चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ। यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा कारोबारी की पत्नी चंचल ने थाना कमला नगर में तहरीर दी। इसमें कहा कि सुसाइड नोट में बबलू दवाई वाले पर तकरीबन 39.78 लाख रुपये, योगेश राजेश मेडिकल फुव्वारा पर तकरीबन 19.48 लाख रुपये और दीपक भर्रा पर 10.36 लाख रुपये निकलने की बात कही। इन सबके बारे में पति ने परिजनों को भी बताया था।
उन पर लाखों रुपये उधार होने की बात कही थी। बाद में बबलू दवाई वाले ने चार लाख रुपये और योगेश मेडिकल वाले ने पांच लाख रुपये देकर कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए थे। पुलिस ने बबलू, योगेश और दीपक भर्रा को नामजद किया है। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि रविकांत को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 

सट्टेबाजों ने बिकवा दिए थे मकान और दुकान 
आगरा। रविकांत के मामा संतोष ने बताया कि भांजे को सट्टेबाजों ने अपने जाल में फंसाया था। एक साल पहले उस पर सट्टेबाजों का पैसा निकल रहा था। वह दो करोड़ रुपये हार गया था। यह रकम चुकाने के लिए उसने राजकोट में दुकान, मकान, फ्लैट तक बेच दिए। इसके बाद सभी का पैसा चुकाया था। बाद में वो 70 लाख रुपये जीत गया था। मगर, यह रकम सट्टेबाज उसे नहीं लौटा रहे थे। उसे धमकी दे रहे थे।
तगादा करने पर सट्टेबाजों अपने कर्मचारियों पर पैसा होने की कह देते थे। एक बार समझौता कराकर जबरन कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए थे। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एक आरोपी का नाम पूर्व में पुलिस की ओर से जारी सट्टेेबाजों की सूची में भी शामिल रहा है। इसके अलावा भी रविकांत के बाजार में रुपये फंसे हुए थे। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपियों के बारे में क्षेत्र में चर्चा है कि वो सट्टा कराते हैं। हालांकि पुलिस के पास उनका कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। सट्टे में पकड़े जाते तो मुकदमे में नामजद भी होते। अभी जांच की जा रही है। 

पति को पीटकर भगा दिया था
पत्नी चंचल ने मुकदमे में लिखा है कि जबरन कागजात पर हस्ताक्षर कराने का विरोध पति ने किया था। इस पर आरोपियों ने पीटकर भगा दिया था। यह भी कहा था कि अब कोई लेना-देना नहीं है। दोबारा पैसे मांगने पर पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। इस बारे में पति ने घरवालों को बताया था। वह काफी डर गए थे। उन्होंने आत्महत्या कर ली। 

भूमिगत हुए तीनों आरोपी 
मुकदमे में नाम आने के बाद योगेश, बबलू और दीपक भर्रा भूमिगत हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन हाथ नहीं आ सके हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
आगरा: रकम डूबने पर दवा व्यापारी ने की आत्महत्या, पुलिस ने चिता से उठाई अधजली लाश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed