फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman son died in a road accident in Agra came home on wedding anniversary of his parents

Agra: सड़क हादसे में कारोबारी के बेटे की मौत, दिल्ली में रहता था, माता-पिता की शादी की वर्षगांठ पर आया था घर

Sat, 21 Jan 2023 03:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 03:45 PM IST
सार

आगरा में माता-पिता की शादी की वर्षगांठ पर शामिल होने दिल्ली से घर आए कारोबारी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ कार से बाहर से घर लौट रहा था। इसी समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Businessman son died in a road accident in Agra came home on wedding anniversary of his parents
मृतक हृदिम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सड़क हादसे में कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता की शादी की वर्षगांठ में शामिल होने दिल्ली से आगरा आया था। घटना के हाद घर में कोहराम मच गया। खबर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। वह परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


कमला नगर के अनुपम हाईट्स निवासी अभिषेक गुप्ता और उनकी पत्नी आरती गुप्ता बड़े कारोबारी हैं। वह अभिती ग्रुप आफ कंपनीज के निदेशक हैं। उनका बेटा हृदिम (19) दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। 20 जनवरी को अभिषेक और आरती की शादी की वर्षगांठ थी। 
विज्ञापन


इसमें वह माता-पिता को घर आकर सरप्राइज दिया था। इसके बाद बीती रात ही उसके एक दोस्त का बर्थडे भी था। वह शाम को दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर रात में वापस घर लौट रहा था। उसके साथ उसका एक दोस्त रिदिम भी साथ में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समय आईएसबीटी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। 


यहां जांच के बाद डॉक्टर ने हृदिम को मृत घोषित कर दिया। जबकि साथी रिदिम की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। कारोबारी दंपति को सांत्वना देने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed