{"_id":"61fe280a8df7930300348cc9","slug":"businessman-six-year-old-daughter-murdered-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: कारोबारी की छह वर्षीय बेटी की हत्या, प्लॉट में पड़ा मिला मासूम का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: कारोबारी की छह वर्षीय बेटी की हत्या, प्लॉट में पड़ा मिला मासूम का शव, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 05 Feb 2022 01:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:02 PM IST
सार
छह साल की मासूम शुक्रवार शाम को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे तलाश किया तो रात आठ बजे उसका शव प्लॉट में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अवागढ़ कस्बा में एक कारोबारी की छह वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार रात को रामप्यारी अस्पताल के पीछे प्लॉट में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
कारोबारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को करीब छह बजे उनकी बेटी खेलने के लिए घर से बाहर की ओर गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। परिजनों ने उसे काफी देर तक तलाशा। रात तकरीबन आठ बजे रामप्यारी अस्पताल के पीछे एक प्लॉट में वह अचेत हालत में पड़ी मिली। जिसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी जलेसर इरफान नासिर खान ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों से बात की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी बच्ची की मौत के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन