फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman's son dies after being buried under a stone

पत्थर के नीचे दबने से युवक की मौत

Tue, 13 Sep 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:48 PM IST
सार

गुरुद्वारा में बिछाने के लिए आए पत्थरों को उतरवाते समय व्यवसायी का पुत्र पत्थरों के बीच दब गया।पत्थरों को हटाकर काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Businessman's son dies after being buried under a stone

विस्तार

गंजडुंडवारा। गुरुद्वारा में बिछाने के लिए आए पत्थरों को उतरवाते समय व्यवसायी का पुत्र पत्थरों के बीच दब गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई, चिकित्सकों ने युवक को आगरा रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के गुरूद्वारा के प्रबंधक बंटी के द्वारा पत्थर बिछाने के लिए मंगाए थे। सुबह केंटर गाड़ी पत्थर लेकर गुरुद्वारा पहुंच गई। एक मजदूर पत्थर उतरवाने का कार्य कर रहा था। नगर के कपड़ा व्यवसायी सरदार रणजीत का पुत्र तरुण (18) पत्थर उतरवाने के लिए मजदूर की मदद करने लगा। इसी बीच पत्थरों की धाय फिसल गई और पत्थर तरुण के ऊपर आकर गिर गये, जिसमें वह दब गया। मजदूर ने यह हादसा देखकर चीख पुकार मचा दी। उसकी चीख सुनकर वहां मौजूद लोग दौड़ पड़े। पत्थरों को हटाकर काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया। उसके काफी चोट आ चुकी थी। उसे आनन फानन में चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। जब परिजन उसे आगरा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब चिकित्सकों को दिखाया तो उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed