{"_id":"62e8368d2a8e0f7e3e4b694f","slug":"businessman-s-mobile-dropped-on-the-highway-returned-from-the-inspector-agra-news-agr5420683195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गिरा कारोबारी का मोबाइल, दरोगा से लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गिरा कारोबारी का मोबाइल, दरोगा से लौटाया
विज्ञापन
खंदौली (आगरा)। दरोगा ने हाईवे पर मिले हाथरस के परचून कारोबारी का मोबाइल फोन लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।
खंदौली थाने में तैनात दरोगा अर्जुन सिंह के मुताबिक, वे रविवार रात आगरा-हाथरस मार्ग पर कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप गश्त करते समय एक एंड्रॉएड फोन पड़ा मिला। फोन स्विच ऑफ होने के साथ लॉक भी था। इस बीच फोन पर एक कॉल आई तो पता चला फोन हाथरस निवासी अरुण का है। करीब दो घंटे बाद खुद अरुण ने उसी फोन पर कॉल की और बताया कि मोबाइल फोन उसका है। वह वंशीधर वाटिका कालोनी हाथरस मे रहता है, उसकी उसकी परचून की दुकान है।
उसका कहना था कि आगरा लौटते समय वह रास्ते में लघुशंका निवारण के लिए कार से उतरा था, संभवत: तभी फोन वहां गिर गया। कासगंज में तैनात अरुण के पिता हेड कांस्टेबल अशोक कुमार फोन का बिल लेकर थाने पहुंचे जहां दरोगा अर्जुन सिंह उन्हें 30 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन लौटा दिया।