फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman's house in broad daylight, robbed of millions

कारोबारी के घर दिनदहाड़े लाखों की लूट

Thu, 04 Jun 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jun 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
इनर रिंग रोड स्थित पॉश कालोनी में व्यवसायी महेश प्रसाद अग्रवाल के घर बुधवार दोपहर खुद को बिजलीवाले बताकर घुसे हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने उनकी पुत्रवधू दीप्ति को बंधक बनाकर 25 मिनट तक लूटपाट की। लगभग छह लाख के जेवरात और लाखों रुपये कैश लूटने के बाद दीप्ति को बाथरूम में बंद करके लुटेरे फरार हो गए। पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती देने वाली इस दुस्साहसिक वारदात का पता चलते ही कालोनी में सनसनी फैल गई। हरीपर्वत थाना की पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से लुटेरों के फिंगर प्रिंट तो लिए हैं, लेकिन अभी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

कोठी नंबर 43 निवासी महेश प्रसाद अग्रवाल का ट्रांसपोर्ट और फाइनेंस का कारोबार है। घर में  उनकी पुत्रवधू (पत्नी दिवंगत राजीव) और फाइनेंस का काम संभाल रहे पौत्र अक्षय रहते हैं। अक्षय ने बताया कि दोपहर तकरीबन तीन बजे वह अपनी बहन मंजरी को उसके ससुराल विजय नगर छोड़ने गए थे। घर में मां दीप्ति अकेली थीं। साढ़े तीन बजे तीन युवकों ने ड्राइंग रूम की ओर का गेट खटखटाया। मां ने दरवाजा खोलकर पूछा कि क्या काम है तो उन्होंने बताया कि वे बिजली वाले हैं। कुछ पेपरों पर दस्तखत कराने हैं।
विज्ञापन

एक बदमाश ने डायरी खोलकर कोरा कागज मां को थमा दिया। मां ने कहा कि कोरे कागज पर दस्तखत क्यों कराने हैं। तभी दूसरे बदमाश ने तमंचा निकालकर मां को खामोश रहने की धमकी दी। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश ने तमंचे की बट से उनके चेहरे पर प्रहार किए। गोली मारने की धमकी देकर चाबियां छीन लीं। इसके बाद एक बदमाश ने उन्हें साथ लेकर अलमारियां खंगालीं। चार कमरों की तलाशी लेकर कीमती सामान, सोने-चांदी के जेवरात और लाखों की नगदी समेट ली। बदमाशों ने रसोई में भी सामान खंगाला। इसके बाद मां को बाथरूम में बंद करके भाग निकले। वह घर पहुंचे तो जानकारी हुई। उन्होंने मां को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली बाइक से आए थे बदमाश
रिंग रोड की पॉश कालोनी में लूटपाट की घटना से दहशत फैल गई। कालोनी में कई व्यवसायियों की कोठियां हैं। कालोनी के एक व्यक्ति ने बताया कि काली मोटरसाइकिल पर तीन लोगों को कोठी के सामने खड़े देखा था। माना जा रहा है कि तीनों बदमाश बाइक से आए थे। बदमाशों ने चेहरे भी नहीं ढके थे। घायल महिला ने बताया कि दो बदमाश युवा और एक अधेड़ लग रहा था।



मंगलवार को भी आए थे लूटपाट करने पर...
फाइनेंस कारोबारी महेश प्रसाद के घर की बदमाश कई दिन से रेकी कर रहे थे। वे मंगलवार की दोपहर को भी वारदात के इरादे से आए थे, लेकिन नौकरानी को घर में देखकर लौट गए थे। अक्षय ने बताया कि वह और बाबा सुबह दस बजे ही आफिस चले जाते हैं। घर में मां दीप्ति रहती हैं। कई माह से वह अपनी मालिश कराने के लिए महिला को बुलाती हैं। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे दो युवक आए थे। उन्होंने डोर बेल बजाई तो मालिश करने वाली महिला ने गेट खोला। इस पर दोनों ने अक्षय के बारे में पूछा कि कहां पेपर साइन कराने हैं। इस पर वह गेट बंद कर मां को बुलाने अंदर आ गई। मां नौकरानी के साथ मेन गेट पर पहुंची तो दोनों युवक नहीं थे। माना जा रहा है कि दोनों बदमाश अपने तीसरे साथी के साथ वारदात के इरादे से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed