फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman of Agra arrested by Himachal Pradesh team for making spurious medicines

सेहत के साथ खिलवाड़: व्यापारी बना रहा था हृदय, कैंसर, किडनी की नकली दवाएं, हिमाचल प्रदेश की टीम ने दबोचा

Thu, 25 May 2023 09:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 09:55 AM IST
सार

सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाला आगरा निवासी कारोबारी पैसों के लिए मौत का सौदागर बन गया। वह रोगियों की पीड़ा को नजरअंदाज करते हुए हृदय, कैंसर, किडनी की नकली दवाएं बनाने लगा। हिमाचल प्रदेश की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
businessman of Agra arrested by Himachal Pradesh team for making spurious medicines
कमला नगर थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा का कारोबारी हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नकली दवाएं बनवाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहां की औषधि विभाग की टीम ने कमला नगर निवासी मोहित बंसल समेत तीन को कार में दवाएं लेकर जाते पकड़ा था। इसकी फैक्टरी भी सील कर दी थी। ये हृदय, कैंसर, किडनी समेत अन्य गंभीर रोगों की नकली दवाएं बनवाता था।

विज्ञापन

यहां बनती थीं नकली दवाएं

सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि बीते साल नवंबर में बद्दी में स्थानीय औषधि विभाग की टीम ने नकली दवाएं लेकर जाते हुए कमला नगर रामकुंज कॉलोनी निवासी मोहित बंसल को पकड़ा था। इसकी बद्दी में फैक्टरी भी सील कर दी थी। यहां कैंसर, किडनी, मधुमेह, लिवर समेत अन्य मर्ज की नकली दवाएं बनती थीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: दो हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया कारोबारी, बैंक में जमा करने पहुंचा था 2.85 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि विभाग ने की छापेमारी

वहां की औषधि विभाग की सूचना पर कमलानगर थाना क्षेत्र के रामकुंज कॉलोनी निवासी मोहित बंसल के फव्वारा स्थित एमएच फार्मा पर छापा मारा था, जो बंद मिला था। इसे सील कर नोटिस चस्पा कर दिया था। इसके घर पर भी सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार के नेतृत्व में छापा मारा था। 

मोहित बंसल जेल में है बंद

घर की दूसरी मंजिल पर दो कमरों पर ताला लगा था। परिजन से चाबी मांगी तो उन्होंने कहा कि चाबी नहीं है। ऐसे में ताला तोड़कर जांच की। यहां दवाएं तो नहीं मिली लेकिन रिकॉर्ड मिले थे। मोहित बंसल अभी जेल में है। मामला कोर्ट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed