{"_id":"5b6c2b644f1c1b913e8b60b6","slug":"businessman-murder-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की हत्या के बाद कासगंज में आक्रोश, कड़ी सुरक्षा में किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की हत्या के बाद कासगंज में आक्रोश, कड़ी सुरक्षा में किया गया अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Thu, 09 Aug 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर जुटे व्यापारी और वहां मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में कपड़ा कारोबारी प्रतीक जैन उर्फ बॉबी की हत्या के बाद गुरुवार को परिवारीजनों, व्यापारियों और जैन समाज के लोगों में आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस कार्रवाई का ठोस भरोसा नहीं देगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद काली नदी पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
बुधवार की शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर कारोबारी प्रतीक जैन उर्फ बॉबी की हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही शहर के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।

कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार
मृतक के परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने भी इस मामले में लोगों को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। रात को ही युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन परिवारीजनों ने रात में शव नहीं लिया।
गुरुवार की सुबह परिवारीजन पोस्टमार्टम से शव लेने के बाद गांधी मूर्ति पहुंचे। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कारोबारी का शव शववाहन में रखा रहा। सूचना पर सीओ गवेंद्र गौतम, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिवारीजन कारोबारी का शव लेकर घर पहुंचे। यहां से शव को अंतिम संस्कार के लिए काली नदी ले जाया गया। जहां अंतिम संस्कार हुआ।

कई लोगों को लिया हिरासत में
शहर में रही कड़ी सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
कारेबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि अभी हत्या के वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को लेन देन से जुड़े मामले की आशंका है।
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने छह पुलिस टीमों को कारोबारी हत्याकांड की जांच में लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने छह पुलिस टीमों को कारोबारी हत्याकांड की जांच में लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।