फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman leader Murder In Mathura Crime News

मथुरा: दोस्त का समझौता कराने गए होटल कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 10 Jan 2022 04:17 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jan 2022 04:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग के भांजे विनोद अग्रवाल बॉबी शव हाईवे प्लाजा के पास मिलने से सनसनी फैल गई। मथुरा कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम का कराया है। उनके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Businessman leader Murder In Mathura Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मथुरा में हाईवे प्लाजा के पास रविवार को होटल कारोबारी विनोद अग्रवाल उर्फ बॉबी (49) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) के रुपयों के लेनदेन को लेकर पंचायत में समझौता कराने गए थे। इसके बाद नहीं लौटे। सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन

होटल कारोबारी विनोद अग्रवाल उर्फ बॉबी उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग और भाजपा पार्षद मूलचंद गर्ग के भांजे हैं। पुलिस ने बताया कि शहर के जनरल गंज निवासी डॉ. अनुराग और मोनू चौधरी टाल वालों के बीचे एमसीएक्स के रुपयों को लेकर झगड़ा चल रहा है। दोनों दोस्त एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में कई बार शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। 
विज्ञापन

एक युवक ने दी थी सूचना 
रविवार की रात इस मामले में कृष्णानगर हाईवे प्लाजा के पास एक व्यक्ति के यहां पंचायत के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हुए। इसमें विनोद अग्रवाल भी पहुंचे। यहां बातचीत के वक्त कुछ कहासुनी हुई। यहां से निकलने के बाद विनोद बेहोश होकर गिर पड़े। उनके साथ गए लोग वहां से भाग खड़े हुए। बॉबी के साथ गए युवक ने इसकी सूचना उनके घरवालों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के मामा पार्षद मूलचंद गर्ग ने बताया कि विनोद घर से रविवार शाम 5:30 बजे पंचायत के लिए निकले थे। रात 8:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि वह हाईवे प्लाजा के पास बेहोश पड़े हैं। परिजन घर पर लाए और डॉक्टर ने परीक्षण करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक विनोद का होलीगेट के पास राजमहल होटल है। वह वहीं सिंडिकेट बैंक के पास रहते थे। बॉबी, डॉ. अनुराग के दोस्त थे। उन्हीं के साथ गए थे। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रूबी ने अज्ञात में तहरीर दी है। जल्द ही मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 

विनोद अग्रवाल की हत्या या हादसा 
आखिरकार विनोद अग्रवाल उर्फ बॉबी की मौत कैसे हुई, जबकि वह तो दोस्त के संग पंचायत में गए थे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। विसरा सुरक्षित करने के पीछे संभावना जहर से मौत होना माना जाता है। ऐसे कई सवालों के जवाब कोतवाली पुलिस को तलाशने होंगे। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर मिल चुकी है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जो वहां पर मौजूद रहे, उनके पूछताछ शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed