फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman kidnapped by posing as fake STF officer, Rs 10 lakh ransom demanded

Agra News: फर्जी एसटीएफ अफसर बनकर कारोबारी का अपहरण, 10 लाख रुपये फिरौती मांगी

Sun, 17 Aug 2025 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Businessman kidnapped by posing as fake STF officer, Rs 10 lakh ransom demanded
आगरा। फर्जी एसटीएफ अफसर बनकर शुक्रवार रात व्यापारी अनिल का अपहरण कर लिया गया। परिवार से 10 लाख रुपये फिरौती मांगी गई। पत्नी के इतनी बड़ी रकम देने से मना करने पर अपहरणकर्ता डेढ़ लाख रुपये तक लेने के लिए तैयार हो गए। शक होने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि तीन फरार हैं।
विज्ञापन

ग्राम बहसी, थाना बरनाहल, मैनपुरी निवासी अनिल टेढ़ी बगिया स्थित बजरंग नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका चाय और वाशिंग पाउडर का कारोबार है। 15 अगस्त की दोपहर 12 बजे उन्हें दोस्त अभिषेक गुप्ता धौलपुर लेकर गए थे। अभिषेक कमला नगर में रहते हैं। उनका भी वाशिंग पाउडर का ही काम है।
विज्ञापन

रास्ते में उन्हें इनोवा सवार चार लोगों ने रोक लिया। खुद को एसटीएफ के अफसर बता अपनी कार में बैठा लिया। केस में जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद कारोबारी अनिल के फोन से पत्नी पूजा से 10 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण का पता चलने पर पूजा ने किरावली थाने पर तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 लाख रुपये फिरौती मांगने वालों ने रुपये लेकर धौलपुर बुलाया है। आरोपियों ने पति को जान से मारने की धमकी दी है। पति काफी डरे थे, वह जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम कर पूजा रिश्तेदार देवेंद्र के साथ धौलपुर के लिए निकली थीं। आरोपी फोन पर कभी सैंया तो कभी किरावली आने की कहने लगे।
जानकारी पर पुलिस पड़ताल में जुट गई। एसटीएफ से किसी तरह की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली। शनिवार को पुलिस ने लेदर पार्क, महुअर से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मानवेंद्र निवासी गोकुल नगर और दूसरा अभिषेक गुप्ता निवासी शिवनगर, गंगे गौरी बाग, बल्केश्वर हैं।

नकली पिस्तौल दिखाकर धमकाया

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि उनके दो साथी गिरीश कटारा और विपुल शर्मा फरार हो गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नकली पिस्टल, एक मोबाइल फोन, और कार मिली है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ किरावली एवं एत्माद्दौला आगरा में केस दर्ज है। अभिषेक गुप्ता को कुछ दिन पहले व्यापार में घाटा हो गया था। इससे कर्ज हो गया। उन्हें रुपयों की जरूरत थी। इसलिए अनिल के अपहरण की योजना बनाई। योजना के तहत वह उन्हें नए व्यापारियों से मिलवाने के बहाने अपने साथ धौलपुर ले गया। रास्ते में मानवेंद्र सहित अन्य साथियों को अपनी लोकेशन भेज दी। किसी को शक ना हो, इसलिए कार में बैठने के बाद दोनों की पिटाई की गई। नकली पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।



आरोपियों की बातों पर पत्नी को हुआ शक
कारोबारी की पत्नी को बुलाने के बाद आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पहले उन्हें धौलपुर बुलाया गया। काफी इंतजार के बाद भी वह नहीं मिले। बाद में सैंया आने के लिए कहा। मगर वहां भी वह लोग नहीं पहुंचे। बाद में किरावली आने के लिए कहने लगे। पूजा ने पुलिस को बताया कि पहले उनसे 10 लाख रुपये मांगे गए। बाद में रकम घटाकर 5 से 4 लाख तक कर दी। बाद में उन्होंने डेढ़ लाख रुपये का ही इंतजाम होने की बात कही। इससे उन्हें लगा कि अपहरण करने वाले इस तरह से रकम कम नहीं करेंगे। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed