फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman dies due to lift fall in agra

आगरा: लिफ्ट गिरने से इलेक्ट्रिक कारोबारी की मौत, निजी गोदाम में हुआ हादसा

Tue, 18 Feb 2020 12:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Feb 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
businessman dies due to lift fall in agra
कारोबारी राजेश गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बेलनगंज स्थित चार मंजिला गोदाम में सोमवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। गोदाम की लिफ्ट गिरने से मैसर्स राजेश इलेक्ट्रिक फर्म के मालिक राजेश गुप्ता (52) की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। देर रात परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


प्रोफेसर कालोनी, कमला नगर निवासी राजेश गुप्ता का बेलनगंज स्थित भागीरथ पैलेस में इलेक्ट्रिक सामान का कारोबार है। उनके भाई मुकेश गुप्ता का गोदाम हीरालाल हलवाई के सामने बना है। गोदाम चार मंजिला है। गोदाम में लिफ्ट लगी है। सामान उतारने और ले जाने में लिफ्ट का प्रयोग किया जाता था।
विज्ञापन


तीसरी मंजिल पर लिफ्ट की चेन टूटी

परिजनों ने बताया कि सोमवार रात तकरीबन आठ बजे राजेश गुप्ता लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। तीसरी मंजिल पर लिफ्ट की चेन टूट गई। वो भरभराकर नीचे आ गिरी। हादसे में कारोबारी को काफी चोट आईं। परिजन उन्हें आनन-फानन में सिकंदरा स्थित अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव घर ले गए। रात तकरीबन 12 बजे परिजनों ने थाना छत्ता पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कारोबारी की मौत लिफ्ट गिरने से होना बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा।

रविवार को मनाई थी शादी की 25वीं सालगिरह

कारोबारी राजेश गुप्ता ने रविवार को शादी की 25वीं सालगिरह मनाई थी। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में भव्य आयोजन हुआ था। व्यापारी वर्ग के लोग भी पहुंचे थे। उनकी पत्नी विनीता गुप्ता है। वहीं दो बेटे और एक बेटी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

बाजार में शोक की लहर

घटना से बेलनगंज के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कारोबारी व्यापारी के घर पहुंच गए। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। मंगलवार को भी व्यापारी बाजार बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed