{"_id":"5dd191d38ebc3e54b849c0df","slug":"businessman-died-of-heart-attack-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: दुकान उजड़ जाने के सदमे में पड़ा दिल का दौरा, व्यापारी की मौत, बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: दुकान उजड़ जाने के सदमे में पड़ा दिल का दौरा, व्यापारी की मौत, बाजार बंद
Mon, 18 Nov 2019 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी की मौत के बाद बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले में पटियाली से लेकर सोरों तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आधी से अधिक दुकान आने से सदमे में आए व्यापारी की रविवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सूचना पर व्यापारी जुटे तो आक्रोश बढ़ने लगा।
कुछ देर बाद ही चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद कर दुकानों पर पंफलेट चिपका दिए गए। व्यापारियों का कहना है कि यह मौत दुकान तोड़ने की चेतावनी मिलने के बाद अवसाद में हुई है।
बड़ा बाजार में व्यापारी श्याम कृष्ण मिश्रा (65) की कन्फेक्शनरी की दुकान है। यह दुकान उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक को किराए पर दे रखी हैं। शासन की अलीगंज-सोरों मार्ग चौड़ीकरण परियोजना में उनकी 12 गुणे 12 फुट की दुकान का 1.75 मीटर हिस्सा आ गया।
विज्ञापन
महीने भर पहले उन्हें ध्वस्तीकरण का नोटिस भी मिल चुका था। इसको लेकर श्यामकृष्ण तनाव में थे। रविवार पूर्वाह्न उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

जानकारी पाकर बड़ा बाजार के सभी व्यापारी जुटे और आक्रोश में उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दीं और शटर पर ‘सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद ’ के पंफलेट चस्पा कर दिए। बाजार शाम को भी नहीं खुला।
35 किलोमीटर लंबे मार्ग का होना है चौड़ीकरण
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सुधीर कुमार के अनुसार अलीगंज से सोरों तक मार्ग चौड़ीकरण की योजना में कासगंज की 35 किलोमीटर लंबी सड़क का विस्तार होना है। कासगंज जिले में चौड़ीकरण पर 150 करोड़ से अधिक की लागत अनुमानित है।
मार्ग 7 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। पटियाली से गंजडुंडवारा और सहावर होते हुए यह मार्ग सोरों तक जाएगा। इसके लिए मौजूदा सड़क के दोनों ओर के भवनों को ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें बड़ा बाजार में सौ से अधिक व्यापारी प्रभावित होंगे।