फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman did not know firm was formed on his documents Annual turnover of nine crores

ये तो गजब हो गया: व्यापारी को पता ही नहीं और उनके दस्तावेजों पर बन गई फर्म; हो गया नौ करोड़ का सालाना टर्नओवर

Mon, 28 Aug 2023 03:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 03:24 PM IST
सार

व्यापारी ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में आधार कार्ड-पैन कार्ड के दुरुपयोग की शिकायत की है। बताया कि किसी ने उनके साथ फर्जीवाड़ा किया है। 
 

विज्ञापन
businessman did not know firm was formed on his documents Annual turnover of nine crores
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दयालबाग के व्यापारी ने आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग करने की शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय में की है। उनके दस्तावेजों पर फर्म पंजीकृत कराने के बाद नौ करोड़ का सालाना टर्नओवर दिखाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: कासगंज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ; फसलों के नुकसान का दिया जाएगा मुआवजा
विज्ञापन

 

ये है मामला 

सरला बाग निवासी सचिन प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अगस्त 2020 को उन्होंने गोविंद एंटरप्राइजेज नाम से एक फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया। मसाले और घरेलू सामान का व्यापार शुरू किया था। 31 मार्च 2021 को फर्म बंद कर दी। वर्तमान में मथुरा में नौकरी कर रहे हैं। 27 जून 2023 को आयकर रिटर्न दाखिल करने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अपने निकले दगाबाज: भाजपा नेता की हत्या के लिए बहन-बहनोई ने रची थी साजिश, सनसनीखेज खुलासा, वजह जान पुलिस हैरान
 

अधिवक्ता ने दी जानकारी 

अधिवक्ता ने जानकारी दी कि उनके आधार और पैन कार्ड से आठ सितंबर 2020 को गोविंद एंड संस नाम से एक फर्म का रजिस्ट्रेशन और हुआ था। यह फर्म अक्तूबर 2020 को एक महीने बाद ही बंद कर दी गई। एक महीने में इस फर्म से नौ करोड़ का कारोबार दिखाया गया। फर्म का टर्न ओवर उनके फार्म 26 एएस में दर्शाया गया है। अधिवक्ता ने यह बताया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपने आयकर रिटर्न में इस फर्म के संचालक से इनकार किया है। 

ये भी पढ़ें - सांप के ऊपर चढ़ गया टायर: गुस्साए नागराज ने ऐसे लिया बदला, किसी को नहीं हुआ यकीन, लोग बोले-ऐसा कैसे हो गया?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed