{"_id":"64ec41f9900b581faf0817b4","slug":"snake-bites-a-young-man-on-a-moving-bike-in-mainpuri-2023-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांप के ऊपर चढ़ गया टायर: गुस्साए नागराज ने ऐसे लिया बदला, किसी को नहीं हुआ यकीन, लोग बोले-ऐसा कैसे हो गया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के ऊपर चढ़ गया टायर: गुस्साए नागराज ने ऐसे लिया बदला, किसी को नहीं हुआ यकीन, लोग बोले-ऐसा कैसे हो गया?
Mon, 28 Aug 2023 01:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:39 PM IST
सार
सांप ने युवक को उस समय काटा, जब वो बाइक से दवा लेकर घर लौट रहा था। टायर के नीचे आने से सांप घायल हो गया था।
विज्ञापन
सांप ने युवक को काटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। यहां एक युवक की बाइक का टायर गलती से सांप के ऊपर चढ़ गया। युवक भी उसे अनदेखा करते हुए आगे निकल गया। लेकिन घायल सांप को गुस्सा आ गया और वो चलती बाइक पर ही लिपट गया।
विज्ञापन
यहां की है घटना
मैनपुरी में रविवार की सुबह बाइक से दवा लेकर घर लौट रहे एक युवक को गांव औंग के पास सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव औंग निवासी प्रदीप कुमार रविवार की सुबह दवा लेने के लिए मेडिकल पर गया था।
विज्ञापन