फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman caught making adulterated liquor, case registered

Agra News: मिलावटी शराब बनाते पकड़ा धंधेबाज, केस दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Businessman caught making adulterated liquor, case registered
भोगांव। थाना पुलिस ने बुधवार को मिलावटी शराब बना रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। कब्जे से शराब व उपकरण आदि बरामद हुए। प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि रुई मैदान स्थित एक कोठरी में कुछ लोग मिलावटी शराब बना रहे हैं। सूचना पर दबिश देकर नन्हे वाल्मीकि निवासी कस्बा भोगांव बताया। कब्जे से 28 लीटर मिलावटी शराब व उपकरण मिले।
विज्ञापन



छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
भोगांव। किशोरी के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 16 वर्षीय पुत्री को अर्पित उर्फ छुटंकी आए दिन स्कूल जाते छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने आरोपी को मैनपुरी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन




सीओ ने किया करहल थाने का निरीक्षण
करहल। थाने में बुधवार को सीओ करहल अजय सिंह त्रैमासिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव देखा, इसके साथ ही एक माह में दर्ज अपराध व उस पर पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक से कहा कि रात्रि गश्त आदि पर विशेष ध्यान दें। शस्त्रों की समय समय पर सफाई कराते रहें। बैरक, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, मालखाने की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed