{"_id":"5bbcae81867a55286329ad83","slug":"businessman-beaten-the-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटर सीज किया, तो व्यापारी ने सिपाही को ही पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटर सीज किया, तो व्यापारी ने सिपाही को ही पीट दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 09 Oct 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सेंट जोंस चौराहा पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही रमाकांत सिंह कठेरिया ने लोहामंडी की तरकारी गली निवासी व्यापारी पवन कुमार के खिलाफ
विज्ञापन
तहरीर दी है। आरोप है कि स्कूटर को सीज किए जाने पर पवन ने उसे पीटा। उधर पवन का कहना है कि सिपाही नशे में था, उसने 500 रुपये मांगे। पैसे न मिलने पर उसने उसे पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर काफी हंगामा हो गया। पवन के साथ काफी व्यापारी पहुंचे। रमाकांत ने लोहामंडी थाना पर दी गई तहरीर में बताया है कि पवन कुमार के पास स्कूटर के कागजात नहीं थे। इसे सीज करा दिया गया। ट्रैफिक लाइन भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद पवन अपने साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर आए। उन लोगों ने उसे पीटा। उसे चोट आई है। उधर पवन के आरोप पर सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
व्यापारी नेता एएसपी अभिषेक कुमार के पास पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने बताया कि सिपाही के मेडिकल में शराब की बात नहीं आई है। घटना का वीडियो भी मिला है। इसमें व्यापारी ही हंगामा करते नजर आ रहे हैं।