फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses missing at bus stand, passengers remain upset

बस स्टैंड पर बसें नहीं होने से यात्री परेशान हुए

Tue, 09 Nov 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Buses missing at bus stand, passengers remain upset
मैनपुरी। रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार को सुबह से मेले जैसा नजारा दिखा। चारों ओर यात्रियों की भीड़ थी। बसें नहीं होने से यात्री परेशान दिखे। अधिकांश बसें बाईपास होकर निकल गई। ऐसे में जैसे ही कोई बस स्टैंड पर आती उसमें बैठने के लिए यात्रियों में मारामारी मच जाती।
विज्ञापन

सुबह से यात्रियों की भीड़ के चलते रोडवेज बसों का संकट गहरा गया। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों की अपेक्षा बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी हुई। फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

----------
वर्कशॉप से बुलाई गई बसें
यात्रियों की अधिकता को देखते हुए वर्कशॉप से बसें बुलाकर विभिन्न मार्गों पर भेजी गईं। इनमें दिल्ली के लिए एटा होकर 22 तथा एक्सप्रेस वे होकर सात बसें भेजी गईं। कानपुर के लिए दो, इटावा के लिए चार, आगरा के लिए 12, फर्रुखाबाद के लिए दो बसें भेजी गईं। इटावा और फर्रुखाबाद मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एक घंटे से दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं। स्टैंड पर बस ही नहीं आई है। त्योहार पर बसों की संख्या कम होने से परेशानी हुई है।
सौरभ सिंह, नवाटेढ़ा
-----
नौकरी के लिए इटावा जाना है, डेढ़ घंटे से बस नहीं आई है। जो बसें आईं भी उनमें पहले से ही सवारियां अधिक होने से सीट नहीं मिल पाई है।
मनीराम, दिवन्नपुर चौधरी
--------
अलीगढ़ जाने के लिए दो घंटे बस का इंतजार किया। रोडवेज बसों की संख्या कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, व्यवस्था नहीं है।
प्रभात चौहान, चित्तरपुर
----------
आगरा जाने के लिए दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं पर बस ही नहीं है। ऐसा लगता है अब प्राइवेट बस से ही आगरा तक जाना पड़ेगा।
अनुज प्रताप सिंह, पंजाबी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed