{"_id":"69a5ba8d396b95529d006856","slug":"bus-tyre-bursts-on-jaipur-highway-4-passengers-injured-agra-news-c-421-1-fsk1001-2746-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जयपुर हाईवे पर बस का टायर फटा, 4 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जयपुर हाईवे पर बस का टायर फटा, 4 सवारियां घायल
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। जयपुर से रविवार की रात आगरा आ रही रोडवेज बस का टायर हाईवे पर ग्राम कराही के निकट फट गया। बस अनियंत्रित होने से चार सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर सीकरी में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात जयपुर से सवारियां लेकर एक बस आगरा आ रही थी। जयपुर में काम करने वाला एक परिवार भी होली की छुट्टियों के कारण इसी बस से घर धनौली, आगरा लौट रहा था। बस जैसे ही जयपुर हाईवे पर कराही गांव के पास पहुंची, टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। इससे इशिका पुत्री रामेश्वर, विशाल पुत्र रामेश्वर, अशो पुत्री गोपाल और निशा पुत्री गोपाल घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी में भर्ती कराया गया।